Hot News

क्लासेन का क्लास, हेड का तूफान, हैदराबाद ने मुंबई को 6 विकेट से हराया

MI vs SRH IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 243 रन का स्कोर बनाया. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 18.4 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 249 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. जीत के हीरो ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन रहे. ट्रैविस हेड ने 30 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. जबकि हेनरिक क्लासेन ने 7 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 65 रन बनाए. क्लासेन का आखिर में सलिल अरोरा ने साथ दिया. उन्होंने 10 गेंदों में 3 छक्के और दो चौके की मदद से 30 रन बनाए और आखिर तक आउट नहीं हुए. हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने 45 रन की पारी स्पोर्ट्सी. अभिषेक ने 24 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के जमाए. नीतीश कुमार रेड्डी ने 17 गेंदों में 3 चौके की मदद से 21 रन बनाए.

मुंबई की ओर से रायन रिकेल्टन ने 123 रन की पारी स्पोर्ट्सी

मुंबई की ओर से रायन रिकेल्टन ने गेंदों में 8 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 123 रन बनाए. विल जैक्स ने 22 गेंदों में 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 46 रन बनाए. नमन धीर 17 गेंद में 3 चौकों की मदद से 22 रन की पारी स्पोर्ट्सी. जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 चौके और दो छक्कों की मदद से 31 रन बनाए. तिलक वर्मा ने एक छक्के की मदद से 7 रन बनाए. जबकि सूर्यकुमार यादव ने एक चौके की मदद से केवल 5 रन बनाया.

मुंबई की ओर से एएम गजनफर ने चटकाए दो विकेट

मुंबई की ओर से एएम गजनफर ने सबसे अधिक 2 विकेट चटकाए. उन्होंने 4 ओवर में 51 रन भी दिए. इसके अलावा हार्दिक पांड्या और ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट लिए. अश्वनी कुमार, विल जैक्स और जसप्रीत बुमराह सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. बुमराह ने 13.5, विल जैक्स ने 19.00 और अश्वनी कुमार ने 20.5 के औसत से रन लुटाए. तीन गेंदबाजों को एक भी विकेट नहीं मिला.

The post क्लासेन का क्लास, हेड का तूफान, हैदराबाद ने मुंबई को 6 विकेट से हराया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top