Hot News

ICSE ISC Result 2026: DigiLocker, SMS और UMANG ऐप से मिनटों में ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

ICSE ISC Result 2026: आज ICSE (क्लास 10वीं) और ISC (क्लास 12वीं) का रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी होने वाला है. अक्सर भारी ट्रैफिक की वजह से ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो जाती है या बहुत धीमी चलने लगती है. ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. वेबसाइट के अलावा भी आप SMS, DigiLocker और UMANG ऐप से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

DigiLocker से ऐसे देखें मार्कशीट

आजकल डिजिटल प्लेटफॉर्म का जमाना है, और DigiLocker रिजल्ट देखने का सबसे भरोसेमंद तरीका बन गया है. डिजिलॉकर से आपको आपकी डिजिटल मार्कशीट भी मिल जाती है, जिसे आप फ्यूचर में कहीं भी यूज कर सकते हैं. 

  • सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें. 
  • अपने मोबाइल नंबर से ऐप पर लॉगिन करें. 
  • अब Education सेक्शन में जाएं. 
  • वहां CISCE (ICSE/ISC) का ऑप्शन चुनें. 
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स डालें. 
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. 

SMS से ऐसे पाएं ICSE ISC Result 2026

अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो चिंता की कोई बात नहीं है. आप सिर्फ एक SMS भेजकर भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं. 

  • अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं. 
  • नया मैसेज टाइप करें. 
  • ICSE के लिए: ICSE <स्पेस> रोल नंबर 
  • ISC के लिए: ISC <स्पेस> रोल नंबर 
  • इसे 09248082883 नंबर पर भेज दें. 
  • कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट SMS के जरिए मिल जाएगा. 

यह तरीका उन स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट है जिनके पास इंटरनेट स्लो है या इंटरनेट की सुविधा नहीं है. 

UMANG ऐप से रिजल्ट चेक करने का तरीका

UMANG ऐप भी एक प्रशासनी प्लेटफॉर्म है, जहां आप आसानी से अपना रिजल्ट (ICSE ISC Result 2026) देख सकते हैं. 

  • सबसे पहले  UMANG ऐप डाउनलोड करें. 
  • अपना अकाउंट बनाकर लॉगिन करें. 
  • Education सेक्शन में जाएं. 
  • वहां CISCE Board का ऑप्शन चुनें. 
  • रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें. 
  • आपका रिजल्ट तुरंत स्क्रीन पर दिख जाएगा. 

रिजल्ट चेक करते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • हमेशा अपना रोल नंबर सही डालें. 
  • DigiLocker से मिली मार्कशीट को डाउनलोड करके सेव जरूर करें. 
  • किसी भी अफवाह या गलत लिंक पर भरोसा न करें. 
  • रिजल्ट आने के समय वेबसाइट या ऐप स्लो हो सकता है, इसलिए थोड़ा धैर्य रखें. 

यह भी पढ़ें: आज जारी होगा ICSE और ISC बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना मार्कशीट

The post ICSE ISC Result 2026: DigiLocker, SMS और UMANG ऐप से मिनटों में ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top