Hot News

जमशेदपुर की शांभवी तिवारी बनीं कंट्री टॉपर, 12वीं में 100% मार्क्स

CISCE ISC 12th Topper 2026: सीआईएससीई 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल जमशेदपुर की रहने वाली शांभवी तिवारी ने टॉप किया है. शांभवी को 100% मार्क्स मिले हैं. शांभवी तिवारी की मार्कशीट सच में देखने लायक है. इंग्लिश में 100, हिंदी में 99 और फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी तीनों में पूरे 100 नंबर. मतलब लगभग हर सब्जेक्ट में परफेक्ट स्कोर.

CISCE ISC 12th Topper 2026: घर में मिला पढ़ाई का माहौल

शांभवी की सक्सेस के पीछे उनके परिवार का बड़ा हाथ है. उनकी मां निभा सिन्हा एक स्कूल में केमिस्ट्री की टीचर हैं, तो पढ़ाई का माहौल तो घर से ही मिल गया. वहीं उनके पिता राकेश रमन आकाशवाणी जमशेदपुर में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव हैं. घर में डिसिप्लिन और पढ़ाई का माहौल होने से शांभवी को शुरुआत से ही सही दिशा मिली.

ISC 12th Topper Marksheet: देखें शांभवी की मार्कशीट

शांभवी तिवारी को 500 में से 499 मार्क्स मिले हैं. शांभवी साइंस स्ट्रीम की स्टूडेंट हैं. उन्हें फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी तीनों में पूरे 100 नंबर मिले हैं. वहीं, हिंदी में उनको 99 अंक प्राप्त हुए हैं. जबकि, इंग्लिश में भी 100 में से 100 मार्क्स हैं.

शांभवी तिवारी सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की स्टूडेंट हैं. उनकी इस सफलता से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरा जमशेदपुर गर्व महसूस कर रहा है. उनके पिता राकेश रमन ने बताया कि शांभवी नीट की तैयारी कर रही हैं. उनका सपना डॉक्टर बनने का है.

परफेक्ट टॉइम टेबल किया फॉलो

शांभवी ने सिर्फ पढ़ाई नहीं की, बल्कि स्मार्ट तरीके से पढ़ाई की. हर सब्जेक्ट को अच्छे से समझा, बार-बार रिवीजन किया और टाइम टेबल फॉलो किया. एग्जाम के समय घबराहट नहीं, बल्कि पूरा कॉन्फिडेंस दिखा. यही कारण है कि उन्होंने हर पेपर में शानदार परफॉर्म किया और पूरे 100% नंबर हासिल कर लिए.

यह भी पढ़ें: ICSE और ISC का रिजल्ट हुआ जारी, यहां देखें अपना स्कोरकार्ड

The post जमशेदपुर की शांभवी तिवारी बनीं कंट्री टॉपर, 12वीं में 100% मार्क्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top