Hot News

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद का सामना पंजाब किंग्स से, टॉप में पहुंचने के लिए होगी जंग; जानें मुकाबले से जुड़ी A टू Z डिटेल्स

SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स की टीम 9 में से 6 मुकाबले जीतकर पॉइटंस टेबल में शीर्ष पर मौजूद है. इस टीम ने शुरुआती 7 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज की, जबकि एक मैच बारिश के चलते धुल गया, लेकिन पिछले दो मुकाबलों में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा है.

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद 10 में से 6 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है. इस टीम ने खराब शुरुआत के बाद लगातार पांच मैचों में जीत दर्ज की. पिछले मैच में हैदराबाद को कोलकाता के हाथों हार का सामना करना पड़ा है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कुल 25 मुकाबले में स्पोर्ट्से गए है. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 मुकाबले में जीत दर्ज की है. वहीं पंजाब किंग्स केवल 8 मुकाबले में जीत हासिल कर सकी है. हेड टू हेड मुकाबले में हैदराबाद का पलड़ा भारी है. वहीं इस सीजन 11 अप्रैल को हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने हैदरबाद को 6 विकेट से हराया था.

राजीव गांधी स्टेडियम के पिच का हाल

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. यहां बल्ले पर गेंद आसानी से आता है और बल्लेबाजों को बड़े शॉट स्पोर्ट्सने में काफी आसानी होती है. वहीं इस पिच पर गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिलती है. पिछले मैच में दिन के समय पिच का व्यवहार थोड़ा अलग था, लेकिन रात के मैच में हालात बदल सकते हैं. ओस पड़ने की संभावना रहती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी और आसान हो जाती है.

हैदराबाद के मौसम का मिजाज

मैच के दौरान हैदराबाद में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा. यहां तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. दूसरी पारी में ओस का असर देखने को मिल सकता है. जिससे बल्लेबाजी और ज्यादा आसान हो जाएगी. अच्छी बात यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए मैच बिना किसी रुकावट के पूरा स्पोर्ट्सा जा सकेगा.

दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

पंजाब किंग्स की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायल अविनाश, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम: ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, सलिल अरोड़ा, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ब्रायडन कार्स, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, अमित कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा.

यह भी पढ़ें: ‘5 करोड़ देने से मना किया तो…’, हिंदुस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने TMC पर लगाया टिकट बचने का आरोप

The post SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद का सामना पंजाब किंग्स से, टॉप में पहुंचने के लिए होगी जंग; जानें मुकाबले से जुड़ी A टू Z डिटेल्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top