Sanju Samson : दिल्ली के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने के बाद संजू सैमसन की बैटिंग की खूब चर्चा हो रही है. दिल्ली को जब चेन्नई ने उनके होम ग्राउंड पर 8 विकेट से रौंदा, तो पूरे स्टेडियम में चेट्टा-चेट्टा का शोर मचा था. संजू सैमसन को प्यार से चेट्टा बुलाया जाता है, क्या आप जानते हैं कि संजू को यह नाम कितना पसंद है?
मुझे संजू कहलाना ज्यादा अच्छा लगता है : सैमसन
मैच के बाद जब प्लेयर ऑफ द मैच संजू सैमसन से यह पूछा गया कि भीड़ आपको चेट्टा कह रही है, क्या आपको यह पसंद है? इस सवाल के जवाब में संजू सैमसन ने कहा कि हां, दर्शक मुझे चेट्टा कहते हैं, लेकिन मुझे संजू कहलाना ज्यादा पसंद है. उन्होंने कहा कि वह अपनी बल्लेबाजी को सरल रखने की कोशिश करते हैं और वही स्पोर्ट्सते हैं जो उनके लिए काम करता है. पिछले कुछ महीनों से वह बेसिक्स पर ध्यान दे रहे हैं. संजू ने कहा कि उन्हें अपने हाथों पर भरोसा है. उन्होंने अपने शुरुआती मूवमेंट (ट्रिगर मूवमेंट) पर भी काम किया है, जिससे उन्हें क्रीज पर बेहतर संतुलन मिलता है.
अपने लिए सेंचुरी बनाने से अच्छा है टीम के लिए स्पोर्ट्सना
दिल्ली के खिलाफ स्पोर्ट्सते हुए संजू के पास 100 रन बनाने का अवसर था, लेकिन उन्होंने उससे ज्यादा टीम की जीत को प्रमुखता दी. इसपर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अपने लिए सेंचुरी बनाने से ज्यादा संतोषजनक है टीम की जीत के लिए स्पोर्ट्सना. संजू ने कहा कि 87 बनाकर नाबाद रहना उनके लिए अच्छा है. उन्होंने बताया कि शांत रहना उनके स्पोर्ट्स का हिस्सा है. वह पहले भी ऐसे ही थे, बस अब लोग उन्हें ज्यादा बैटिंग करते हुए देख रहे हैं, इसलिए यह ज्यादा दिख रहा है. अपनी पारी के बारे में उन्होंने कहा कि उनका प्लान था पावरप्ले में थोड़ा समय लेना और फिर मिडिल ओवर्स में अपने शॉट्स स्पोर्ट्सना. शतक बनाने का मौका था, लेकिन उन्होंने टीम की जीत को ज्यादा महत्व दिया. उनके लिए मैच खत्म करके नाबाद रहना ज्यादा संतोषजनक है.
Milestones are special, but the team’s victory is priceless 💛
The Sanju Samson mindset 🥹🫡#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvCSK | @ChennaiIPL | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/PmaaRInAhA
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2026
संजू ने स्पोर्ट्सी बेहतरीन पारी
चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन को आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान राॅयल्स से ट्रेड किया है. यह फैसला चेन्नई के लिए अच्छा साबित हो रहा है. हालांकि शुरुआती मैचों में संजू का प्रदर्शन अच्छा नहीं था, लेकिन अब वे शानदार स्पोर्ट्स दिखा रहे हैं. दिल्ली के खिलाफ संजू सैमसन ने 52 गेंदों में 87 रन बनाए हैं, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल हैं.
ये भी पढ़ें : 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जाएगा आईपीएल फाइनल, क्वालीफायर और एलिमिनेटर का शेड्यूल देखें
अकील हुसैन ने कहा -पावरप्ले में सधी हुई गेंदबाजी करना भी टीम को जीत की ओर ले जाना है
The post प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद बोले संजू सैमसन-मुझे चेट्टा से ज्यादा संजू कहलाना पसंद appeared first on Naya Vichar.

