Hot News

दिहाड़ी मजदूर की बेटी छोटी कुमारी बनी स्टेट टॉपर, आईएएस बन देश की सेवा करने का सपना

बोकारो के कसमार से दीपक सवाल की रिपोर्ट

JAC Result: बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के खैराचातर गांव की बेटी छोटी कुमारी ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है. छोटी ने 487 अंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है उनकी इस उपलब्धि से गांव, विद्यालय और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है.

हरनाद हाई स्कूल की छात्रा है छोटी

छोटी कुमारी, खैराचातर निवासी भवानी शंकर नायक और माला देवी की पुत्री हैं. वह पीएमश्री क्षेत्रनाथ प्लस टू उच्च विद्यालय हरनाद की छात्रा हैं. सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है. उनके पिता एक साधारण दिहाड़ी मजदूर हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी बेटी की पढ़ाई जारी रखी.

आईएएस बन देश सेवा करना चाहती है छोटी

अपनी सफलता पर छोटी कुमारी ने कहा कि उनका सपना आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करने का है. उन्होंने कहा कि यदि परिवार, समाज और प्रशासन का सहयोग मिला तो वह आगे चलकर यूपीएससी की तैयारी करेंगी. उन्हें विश्वास है कि अवसर मिलने पर वह अपना सपना अवश्य पूरा करेंगी.

नियमित पढ़ाई को बताया सफलता का मंत्र

छोटी ने बताया कि उन्होंने परीक्षा के दौरान अचानक अधिक पढ़ाई करने के बजाय नियमित अध्ययन पर ध्यान दिया. वह प्रतिदिन चार से पांच घंटे तक लगातार पढ़ाई करती थीं. उनके अनुसार अनुशासन और निरंतर मेहनत ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है. उन्होंने कहा कि घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पढ़ाई के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई बार बिजली कटने से भी दिक्कत होती थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. पिता ने मजदूरी कर किसी तरह उनकी पढ़ाई का खर्च उठाया.

इसे भी पढ़ें: सिमरिया की बेटी ने किया कमाल, इंटर साइंस में बनी चतरा जिले में टॉपर

शिक्षकों के सहयोग से मिली सफलता

छोटी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया. उन्होंने विशेष रूप से इतिहास के शिक्षक इरशाद अख्तर का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और हर कदम पर मार्गदर्शन दिया. छोटी की इस उपलब्धि से खैराचातर गांव सहित पूरे कसमार क्षेत्र में गर्व और उत्साह का वातावरण है. लोग इसे मेहनत, संघर्ष और संकल्प की प्रेरणादायक मिसाल मान रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: बिजली-पानी की किल्लत पर गढ़वा में बवाल, भाजपा का ‘घड़ा फोड़’ प्रदर्शन, प्रशासन पर बोला हमला

The post दिहाड़ी मजदूर की बेटी छोटी कुमारी बनी स्टेट टॉपर, आईएएस बन देश की सेवा करने का सपना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top