Hot News

सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

Bihar Cabinet Expansion: बिहार की सियासत के लिए आज का दिन बेहद खास माना जा रहा है. सम्राट मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में 30 से अधिक मंत्रियों को जगह दी जाएगी. राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भाजपा के 15 और जदयू के 14 मंत्रियों को शपथ दिलायेंगे. प्रशासन में जदयू के दो उपमुख्यमंत्री पहले से शामिल हैं.

पटना में पीएम मोदी का रोड शो

आज के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी शामिल होंगे, जिसके कारण भव्य तैयारियां की गई हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार की शाम ही पटना पहुंचे थे. ऐसे में आज पीएम मोदी का पटना में रोड शो होने वाला है. जानकारी के मुताबिक, पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक पीएम मोदी का रोड शो होगा. शहर में पीएम मोदी लगभग डेढ़ घंटे तक रहेंगे.

डेढ़ घंटे शहर में क्या-क्या करेंगे पीएम मोदी?

  • 11:30 बजे पटना एयरपोर्ट पर आगमन
  • 11:40 बजे सड़क मार्ग से गांधी मैदान के लिए होंगे रवाना
  • 12:15 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे
  • 12:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा शुरू
  • 01:00 बजे कार्यक्रम की समाप्ति

शपथ ग्रहण समारोह में और कौन-कौन होंगे शामिल?

जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह में अमित शाह के अलावा जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, ललन सिंह, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने खुद ही गांधी मैदान जाकर तैयारियों के बारे में जानकारी ली थी.

कैबिनेट विस्तार के एक दिन पहले रही सियासी हलचल

कैबिनेट विस्तार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन किया और भाजपा कोटे के मंत्रियों की लिस्ट को फाइनल टच दिया. इसके पहले जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के आवास पर जदयू की कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें जदयू कोटे से बनने वाले मंत्रियों के नाम तय किए गए.

Also Read: बिहार में आज भी जारी रहेगा आंधी-बारिश और ठनका का दौर, पटना में देर रात हुई झमाझम बारिश

The post सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top