Hot News

कौन होगा केरल का सीएम? विधायक दल की बैठक से पहले अजय माकन ने जानें क्या कहा

केरल विधानसभा चुनाव में 63 सीटें जीतने वाली कांग्रेस की अहम बैठक में All India Congress Committee (AICC) पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक और अजय माकन शामिल होंगे. दोनों नेता बुधवार (6 मई) से तिरुवनंतपुरम में डेरा डाले हुए हैं. बैठक से पहले उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं वीएम सुधीरन, के. सुधाकरन, रमेश चेन्निथला और वीडी सतीशन के साथ लंबी चर्चा की. माना जा रहा है कि बैठक में प्रशासन गठन और आगे की रणनीति पर बड़ा फैसला हो सकता है.

तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक के लिए अजय माकन और मुकुल वासनिक KPCC दफ्तर पहुंचे. इस दौरान अजय माकन ने कहा कि हम यहां बैठक में शामिल होने आए हैं. अब देखते हैं कि विधायक क्या चाहते हैं.

पार्टी सही फैसला लेगी : चांडी ओम्मन

तिरुवनंतपुरम में CLP बैठक में शामिल होने पहुंचे चांडी ओम्मन ने कहा कि कांग्रेस का अपना तय सिस्टम और प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि हम जनता द्वारा चुने गए विधायक हैं. हमने अपनी राय पार्टी को दे दी है और उसी आधार पर पार्टी सही फैसला लेगी.

सीएम की रेस में ये नाम आगे

विधायक दल की बैठक के बाद एआईसीसी पर्यवेक्षक पार्टी आलाकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे, जिसके बाद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. फिलहाल मुख्यमंत्री पद के लिए वी डी सतीशन, रमेश चेन्निथला और एआईसीसी महासचिव के सी वेणुगोपाल के नामों पर विचार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : केरल से ही वामपंथी सत्ता का हुआ था सूर्योदय, वहीं से हुआ सूर्यास्त

The post कौन होगा केरल का सीएम? विधायक दल की बैठक से पहले अजय माकन ने जानें क्या कहा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top