Hot News

गुमला: चैनपुर में मंडप तक पहुंची पुलिस, नाबालिग की शादी रुकवाई

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

Gumla News: झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड प्रशासन और पुलिस की तत्परता से एक नाबालिग लड़की बालिका वधू बनने से बच गई. चैनपुर थाना क्षेत्र में होने जा रहे एक बाल विवाह को प्रशासन ने रुकवा दिया गया है. कम उम्र की लड़की की शादी की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कानून का पाठ पढ़ाते हुए शादी को रुकवाया. 

शादी की रस्मों के बीच पहुंची टीम 

जानकारी के अनुसार, चैनपुर के मालम पंचायत की एक नाबालिग लड़की का विवाह एक 25 साल के युवक के साथ तय किया गया था. विवाह की रस्में चल रही थीं और घर में मेहमानों का तांता लगा हुआ था. इसी बीच प्रशासन को गुप्त सूचना मिली कि लड़की की उम्र शादी के लिए निर्धारित कानूनी उम्र से कम है. मौके पर पहुंची स्त्री पर्यवेक्षाका अंजली वर्मा, एएसआइ संतोष धर्मपाल लुगुन, पंचायत प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी ने ग्रामीणों और दोनों परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह एक गंभीर अपराध है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर यह विवाह होता है, तो न केवल दूल्हा-दुल्हन के परिवार, बल्कि इसमें शामिल होने वाले मेहमान, पंडित, टेंट और बाजा वाले भी कानूनी रूप से दोषी माने जाएंगे और उन्हें जेल की सजा हो सकती है. 

दोनों पक्षों ने स्वीकार की गलती 

प्रशासन और पुलिस के समझाने के बाद दोनों पक्षों ने अपनी गलती स्वीकार की. लड़के के परिजनों ने लिखित आश्वासन दिया कि वे अभी शादी नहीं करेंगे और लड़की के बालिग होने के बाद ही यह शादी होगी.  

निगरानी जारी 

फिलहाल लड़की को उसके घर भेज दिया गया है और प्रशासन लगातार मामले पर नजर बनाए हुए है. प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से अपील किया है कि वे बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से मिटाने में मदद करें. अगर कहीं भी इस तरह की घटना की जानकारी मिले, तो तुरंत चैनपुर प्रखंड प्रशासन या चैनपुर थाना को सूचित करें.

इसे भी पढ़ें: पलामू डीसी ने एमएमसीएच का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधार लाने का दिया अल्टीमेटम

इसे भी पढ़ें: प्रसव पीड़ा के बाद पांकी सीएचसी में भर्ती स्त्री की मौत, परिवार में मचा कोहराम

The post गुमला: चैनपुर में मंडप तक पहुंची पुलिस, नाबालिग की शादी रुकवाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top