Hot News

MS Dhoni बने झारखंड और बिहार के सबसे बड़े टैक्सपेयर, आयकर विभाग का खुलासा

MS Dhoni: वित्त वर्ष 2025-26 में बिहार और झारखंड से आयकर विभाग को करीब 20,000 करोड़ रुपये का कुल टैक्स कलेक्शन प्राप्त हुआ. इस दौरान धोनी दोनों राज्यों में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले व्यक्तिगत करदाता के रूप में सामने आए.

आयकर विभाग के अनुसार, कुल कलेक्शन में लगभग 12,000 करोड़ रुपये झारखंड और 8,000 करोड़ रुपये बिहार से प्राप्त हुए. हालांकि, विभाग ने धोनी द्वारा चुकाए गए टैक्स की सटीक राशि का खुलासा नही किया है.

यह जानकारी आयकर विभाग के प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर (बिहार-झारखंड) डॉ. डी. सुधाकर राव ने गुरुवार को मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि कुल कलेक्शन में से लगभग 12,000 करोड़ रुपये सिर्फ झारखंड से प्राप्त हुए, जबकि शेष राशि बिहार से जमा हुई।

टीडीएस के माध्यम से आया 70 प्रतिशत हिस्सा

डॉ. राव के अनुसार, कुल टैक्स कलेक्शन का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा ‘टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स’ (TDS) के माध्यम से आया. उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान बिहार और झारखंड को मिलाकर धोनी सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्सदाता रहे. हालांकि, उन्होंने धोनी द्वारा चुकाए गए टैक्स या दाखिल रिटर्न की सटीक राशि साझा नहीं की.

डिपार्टमेंट एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बिहार और झारखंड की कंपनियों में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), हिंदुस्तान कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) और सीएमपीडीआई ने सबसे ज्यादा टैक्स दिया है.

आईपीएल से भी ले सकते हैं संन्यास

महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं. इस सीजन में धोनी ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं स्पोर्ट्सा है. धोनी को सीजन शुरू होने से पहले पिंडली में चोट लगी थी. वो अब तक उसी से जूझ रहे हैं. ऐसा में माना जा रहा है कि यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है. धोनी ने 2019 में स्पोर्ट्से गए वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. उसके बाद से धोनी सिर्फ आईपीएल में ही स्पोर्ट्सते दिख रहे थे. लेकिन इस सीजन में वो सिर्फ अभ्यास करते ही दिखे हैं.

यह भी पढ़ें: हनी ट्रैप के खतरे को देखते हुए BCCI ने सख्त किए नियम, खिलाड़ियों के कमरे में प्रवेश हुआ मुश्किल; फ्रेंचाइजी के मालिक भी नहीं कर पाएंगे बात

The post MS Dhoni बने झारखंड और बिहार के सबसे बड़े टैक्सपेयर, आयकर विभाग का खुलासा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top