Hot News

गर्मियों में बिना फ्रिज के भी खराब नहीं होगा आटा और दूध, अपनाएं दादी-नानी के आसान देसी उपाय

Kitchen Hacks: गर्मियों के इन दिनों में अगर हम किसी परेशानी से सबसे ज्यादा जूझते हैं, तो वह है खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो जाने की. हम इन चीजों को बचाकर रखने की कोशिश तो करते हैं लेकिन कई बार फ्रिज नहीं होने या फिर फ्रिज खराब होने की वजह से इसमें काफी दिक्कतें आती हैं. खासकर गर्मियों के इन दिनों में अगर कोई चीज सबसे जल्दी और आसानी से खराब हो जाती है तो वह है दूध और आटा. अगर आपके घर पर भी ये दोनों ही चीजें काफी जल्दी खराब हो जाती हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे दादी-नानी के जमाने के उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बिना फ्रिज के भी आटे और दूध को लंबे समय तक आसानी से फ्रेश बनाकर रख सकेंगे. तो चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

आटे को खराब होने से बचाने के आसान तरीके

गर्मियों के इन दिनों में गूंथा हुआ आटा काफी जल्दी खट्टा और खराब हो जाता है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि गूंथा हुआ आटा भी लंबे समय तक फ्रेश रहे, तो सबसे पहले उसे एक ठंडी और सूखी हुई जगह पर रखना शुरू कर दें. इसके अलावा आपको आटे के बर्तन को हमेशा ढककर रखा चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं, तो उसमें गर्म हवा नहीं लगती है. इसके अलावा अगर आप आटे को गूंथते समय उसमें थोड़ा सा नमक और एक चम्मच तेल मिला देते हैं, तो भी वह जल्दी खराब नहीं होता है. अगर गूंथा हुआ आटा बच गया है, तो उसे एक स्टील के बर्तन में अच्छे से रखकर ऊपर से हल्का सा तेल लगा दें. ऐसा करने से मॉइस्चर बना रहता है और वह सूखता भी नहीं है. आप अगर चाहें तो आटे के बर्तन के नीचे पानी से भरा हुआ एक बड़ा बर्तन भी रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे कीड़ों वाली पत्तागोभी? खरीदते और बनाते समय रखें इन बातों का खास ख्याल

दूध को फ्रेश रखने के देसी तरीके

दूध एक ऐसी चीज है जो गर्मियों के इन दिनों में सबसे जल्दी खराब हो जाती है. अगर आपके घर में फ्रिज नहीं है, तो आपके लिए दूध को बार-बार उबालना ही सबसे आसान और कारगर तरीका है. पूरे दिन में हर 5 से 6 घंटे में दूध को एक बार अच्छी तरह से जरूर उबालें. जब आप ऐसा करेंगे तो उसमें बैक्टीरिया नहीं बढ़ेंगे और दूध भी ज्याद देर तक खराब होने से बचा हुआ रहेगा. इसके अलावा आपको दूध को हमेशा एक ढक्कन वाले साफ बर्तन में ही रखना चाहिए. आपको दूध को हमेशा एक ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां उसपर धूप डायरेक्टली न पड़ता हो. दूध को स्टोर करके रखने के लिए आपको मिट्टी के बर्तन या मटके का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे दूध लंबे समय तक फ्रेश और ठंडा रहता है. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दूध में एक या दो इलायची डालकर रख देते हैं.

ये भी पढ़ें: कूलर से आ रही अजीब सड़ी सी बदबू ने कर दिया परेशान? ये आसान उपाय मिनटों में प्रॉब्लम करेंगे सॉल्व

The post गर्मियों में बिना फ्रिज के भी खराब नहीं होगा आटा और दूध, अपनाएं दादी-नानी के आसान देसी उपाय appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top