Hot News

सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

Samrat Chaudhary: ‘अपने-अपने विभागों को अच्छे से समझें और उससे जुड़ी योजनाओं को लेकर समीक्षा करें. साथ ही मीडिया में कोई भी बयान देने से पहले अपने विभाग से जुड़ी पूरी जानकारी रखें’. यह आदेश बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैबिनेट के नए मंत्रियों को दी. सीएम ने नए मंत्रियों के साथ एक औपचारिक बैठक की थी, जिसमें उन्होंने यह आदेश दिया.

एक्शन मोड में सम्राट चौधरी

सीएम सम्राट चौधरी ने मंत्रियों को यह भी आदेश दिया कि अपने-अपने विभाग में नई संभावनाओं को तलाशें और उसका प्रस्ताव भी तैयार करें. इस तरह से सभी नए मंत्री अपने-अपने विभाग के काम में जुट गए हैं. सीएम सम्राट चौधरी खुद पूरी तरह से एक्शन मोड में हैं. जिस दिन नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया, उसी दिन मंत्रियों के विभाग का बंटवारा भी कर दिया गया. इसके ठीक एक दिन बाद नए मंत्रियों के साथ औपचारिक बैठक कर दिशा-निर्देश दिए गए.

शुक्रवार को नए मंत्रियों ने संभाला कामकाज

राज्य प्रशासन में नव नियुक्त लगभग सभी मंत्रियों ने शुक्रवार को अपना कामकाज संभाल लिया. नव नियुक्त सभी अपने विभाग पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक कर कामकाज की जानकारी ली और समीक्षा की. मंत्रियों ने पदभार ग्रहण करने के लिए शुभ मुहुर्त का भी इंतजार किया. सम्राट कैबिनेट के पहले विस्तार में गुरुवार को 32 नये मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी.

स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए निशांत कुमार ने दोपहर बाद अपने विभाग का कामकाज संभाल लिया. इसी प्रकार शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी दोपहर बाद शिक्षा विभाग स्थित अपने चैंबर में जाकर औपचारिक रूप से कामकाज संभाला. प्रशासन के अन्य सभी मंत्रियों ने भी विभागों में योगदान किया. इधर, योजना एवं विकास मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा सोमवार को अपना कामकाज संभालेंगे. सूत्रों के मुताबिक, श्री कुशवाहा सोमवार को ही अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे.

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने क्या कहा?

राज्य के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की और कहा कि पिछले 20 सालों में प्रशासन ने स्वास्थ्य क्षेत्र में काफी काम किया है.

उन्होंने कहा कि इन कार्यों को और गति दी जायेगी और आम लोगों को मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होगी. बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए.

Also Read: आज पूरे बिहार में भयंकर आंधी-बारिश का रेड अलर्ट, तेज हवा के साथ ओले गिरने की संभावना

The post सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top