Hot News

2026 Skoda Kodiaq: नए ADAS फीचर्स से हुआ बड़ा अपग्रेड, जानें किन वेरिएंट्स में मिलेगा पूरा पैकेज

Skoda ने अपनी Kodiaq में एक बड़ा अपडेट दिया है जिसमें ADAS (Advanced Driver Assistance System) का सपोर्ट शामिल किया गया है. इसके साथ Kodiaq अब हिंदुस्तान में Skoda की एकमात्र SUV बन गई है जिसमें ये सेफ्टी टेक्नोलॉजी मिलती है. वैसे देखा जाए तो ये फीचर अब मार्केट में नया नहीं है, क्योंकि इसके कई राइवल्स जैसे Volkswagen Tiguan R-Line, Hyundai Tucson, Jeep Meridian और MG Hector में पहले से ADAS मिल रहा है.

इस ADAS पैकेज में आपको एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. खासकर हाईवे ड्राइविंग और फैमिली ट्रिप्स के दौरान ये फीचर्स काफी काम आते हैं. फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इतना तय है कि ADAS फीचर कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स में ही मिलेगा.

2026 Skoda Kodiaq: किन वेरिएंट्स में ADAS मिलता है?

2026 Skoda Kodiaq में ADAS फीचर को कंपनी ने काफी सोच-समझकर और लिमिटेड वेरिएंट्स में दिया है. इसका फुल एडवांस्ड सेफ्टी पैकेज आपको सिर्फ स्पोर्टी 7-सीटर Sportline और टॉप-एंड Laurin & Klement (L&K) वेरिएंट में मिलता है.

इन दोनों वेरिएंट्स में आपको काफी प्रीमियम ADAS फीचर्स देखने को मिलते हैं जैसे कि रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, इमरजेंसी ब्रेकिंग, एग्जिट वार्निंग, लेन कीप असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर. वहीं अगर आप एंट्री-लेवल Lounge वेरिएंट चुनते हैं (जो 5-सीटर सेटअप के साथ आता है), तो उसमें यह एडवांस सेफ्टी पैकेज नहीं मिलता. इसका मतलब साफ है कि ADAS का पूरा फायदा लेने के लिए आपको ऊपर के वेरिएंट्स की तरफ जाना होगा.

और क्या हुए बदलाव?

2026 Skoda Kodiaq में सिर्फ ADAS ही नहीं, बल्कि कई और शानदार अपडेट भी देखने को मिले हैं. इस बार Kodiaq Sportline को और भी प्रीमियम लुक दिया गया है. अब इसमें ग्रिल के अंदर एक नई इल्यूमिनेटेड एलईडी स्ट्रिप दी गई है. इसके अलावा अब इसमें 360-degree कैमरा भी मिल रहा है, जिससे पार्किंग और तंग जगहों में ड्राइविंग काफी आसान हो जाती है. पहले ये दोनों फीचर्स सिर्फ टॉप-स्पेक Selection L&K वेरिएंट तक ही लिमिटेड थे. लेकिन अब Sportline में भी इन्हें शामिल कर दिया गया है.

2026 Skoda Kodiaq: इंजन

2026 Skoda Kodiaq में आपको वही दमदार 2.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 204hp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ इसमें 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. इसमें ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सेटअप भी मिलता है, जिससे खराब रास्तों या हाईवे पर ड्राइविंग और भी ज्यादा स्टेबल और कंट्रोल्ड हो जाती है.

यह भी पढ़ें: पैनोरमिक सनरूफ के साथ नई Tata Nexon Pure+ PS हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

The post 2026 Skoda Kodiaq: नए ADAS फीचर्स से हुआ बड़ा अपग्रेड, जानें किन वेरिएंट्स में मिलेगा पूरा पैकेज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top