Hot News

May 10, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में अहम सुराग: हत्या से पहले हमलावरों ने टोल में किया था UPI भुगतान

Chandranath Rath Murder: जांच अधिकारी ने बताया- हत्या में इस्तेमाल की गई कार हमले से कुछ ही समय पहले बल्ली टोल प्लाजा से गुजरी थी. उसमें सवार लोगों ने यूपीआई के माध्यम से टोल का भुगतान किया था. एक मोबाइल नंबर की हुई पहचान यूपीआई भुगतान से जांचकर्ताओं को संदिग्धों में से एक से जुड़े मोबाइल नंबर की पहचान करने में मदद मिली. टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में वाहन और उसमें सवार लोगों की तस्वीरें भी रिकॉर्ड हुई हैं. ऑस्ट्रिया में निर्मित ग्लॉक 47 एक्स पिस्तौल से हुई थी चंद्रनाथ रथ की हत्या सीआईडी ​​और एसटीएफ ने इस मामले की जांच के लिए संयुक्त रूप से एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. जांचकर्ताओं ने हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए हथियार की पहचान ऑस्ट्रिया में निर्मित ग्लॉक 47 एक्स पिस्तौल के रूप में की है, जो एक अत्याधुनिक हथियार है और जिसके इस्तेमाल से राज्य और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों दोनों में चिंता बढ़ गई है. 6 मई की रात को चंद्रनाथ रथ की हुई थी हत्या चंद्रनाथ रथ की हत्या छह मई की रात को कोलकाता हवाई अड्डे से लगभग सात किलोमीटर दूर मध्यमग्राम के दोहरिया लेन में कर दी गई थी. पुलिस के मुताबिक, रथ की एसयूवी को उनके घर के पास एक सिल्वर रंग की कार ने रोका, जिसके बाद दोपहिया वाहनों पर सवार हथियारबंद लोगों ने उन पर बेहद करीब से गोलियां चलाईं. हमले के बाद हमलावर कार छोड़कर एक लाल रंग की कार और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए. बाद में अपराध में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद हुईं, एक घटनास्थल के पास और दूसरी बारासात में, जो लगभग छह किलोमीटर दूर है. ये भी पढ़ें: चंद्रनाथ मर्डर केस का झारखंड कनेक्शन, पुलिस के हाथ लगे 2 ‘ब्रह्मास्त्र’, UPI पेमेंट करके कातिलों ने कर दी बड़ी गलती चंद्रनाथ हत्याकांड : आसनसोल के पते पर है हत्या में इस्तेमाल बाइक का रजिस्ट्रेशन, जांच में हुए कई खुलासे The post चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में अहम सुराग: हत्या से पहले हमलावरों ने टोल में किया था UPI भुगतान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या थम जाएगी मिडिल ईस्ट की जंग? ईरान ने दिया अमेरिकी प्रस्ताव का जवाब

Iran US Tension: ईरानी प्रशासनी मीडिया ने रविवार (10 मई) को बताया कि ईरान ने पाकिस्तान के जरिये अमेरिकी प्रस्ताव पर अपना जवाब भेज दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वह सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद ही अपना अंतिम रुख साफ करेगा. रविवार को प्रशासनी समाचार एजेंसी आईआरएनए (IRNA) ने पुष्टि की है कि तेहरान ने अमेरिकी प्रस्ताव के नए मसौदे पर अपना जवाब सौंप दिया है. इससे पहले ईरान को भेजे प्रस्ताप पर बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि जल्द ही ईरान का जवाब आएगा. ट्रंप ने यह भी उम्मीद जताई थी कि अमेरिकी प्रस्ताव का मकसद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात को खत्म करना है. युद्ध खत्म करने पर ईरान का फोकस ईरान प्रशासनी मीडिया के मुताबिक ईरान का मकसद मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और सैन्य तनाव को खत्म करना है. न्यूज चैनल अल जजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने युद्ध विराम वार्ता के लिए 14 सूत्रीय योजना तैयार की है. इसमें 30 दिन के अस्थायी युद्धविराम को स्थायी शांति में बदलने का प्रस्ताव भी शामिल है. इसके अलावा तेहरान की शर्तों में ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाना, ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी खत्म करना और क्षेत्र से अमेरिकी सेना की वापसी शामिल है. ईरान ने लेबनान में जारी संघर्ष को खत्म करने की भी मांग की है. यह योजना अमेरिका की पहले की नौ-सूत्रीय शांति योजना के जवाब के रूप में पेश की गई है. खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव बातचीत की ओर बढ़ रही इस कूटनीतिक पहल के बीच मिडिल ईस्ट में तनाव हाल के दिनों में लगातार बढ़ा है. समुद्र में कई हमलों की घटनाएं सामने आई हैं. कतर के पास एक मालवाहक जहाज पर ड्रोन से हमला हुआ. कतर के समुद्री क्षेत्र में रविवार को एक मालवाहक जहाज पर अज्ञात मिसाइल से हमला होने के बाद तनाव काफी बढ़ गया. रविवार सुबह कुवैत के हवाई क्षेत्र में एक हमलावर ड्रोन नजर आया था. हालांकि कुवैत की सेना ने सीमा के अंदर दाखिल होने पर ड्रोन को नष्ट कर दिया. ईरान-अमेरिका वार्ता में कहां फंस रहा पेच ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच चल रही वार्ता में सबसे बड़ा विवाद ईरान के अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम भंडार को लेकर है. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के अनुसार, ईरान के पास 440 किलोग्राम से अधिक यूरेनियम मौजूद है, जिसे 60 प्रतिशत तक संवर्धित किया गया है. विशेषज्ञों के मुताबिक यह स्तर हथियार बनाने योग्य क्षमता के काफी करीब माना जाता है. वहीं अमेरिका का कहना है कि किसी भी कीमत पर वो ईरान को परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र नहीं होने देगा. Also Read: The post क्या थम जाएगी मिडिल ईस्ट की जंग? ईरान ने दिया अमेरिकी प्रस्ताव का जवाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीएम की अपील: एक साल नो गोल्ड, पेट्रोल-डीजल पर कंट्रोल

PM Modi Appeal: प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्र प्रशासन लोगों को युद्ध के प्रतिकूल प्रभावों से बचाने के लिए प्रयास कर रही है. उन्होंने नागरिकों से भी चुनौतियों से पार पाने और देश की मदद करने के लिये कदम उठाने का आह्वान किया. एक साल सोना न खरीदें: पीएम मोदी तेलंगाना के सिकंदराबाद में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- सोने की खरीद एक और ऐसा क्षेत्र है जहां विदेशी मुद्रा का बड़े पैमाने पर उपयोग होता है. राष्ट्रीय हित में, हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम एक साल तक सोना नहीं खरीदेंगे, चाहे हमारे घर में कितने भी कार्यक्रम क्यों न तय हों. #WATCH | Secunderabad, Telangana | On the impact of West Asia conflict, Prime Minister Narendra Modi says, “… Gold purchases are another area where foreign exchange is used extensively… In the national interest, we must resolve not to purchase gold for a year, no matter how… https://t.co/lNWTmHlf4q pic.twitter.com/konOsJ7Okp — ANI (@ANI) May 10, 2026 पेट्रोल-डीजल और गैस की बचत करें: पीएम मोदी मोदी ने कहा कि युद्ध के कारण पेट्रोल और उर्वरक की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि जब सप्लाई चेन पर दबाव होता है, तो संकट से निपटने के विभिन्न उपायों के बावजूद मुश्किलें बढ़ जाती हैं. इसीलिए, वैश्विक संकट के दौरान, देश को सर्वोपरि रखते हुए, हमें संकल्प लेने होंगे. आज के समय में यह भी आवश्यक है कि पेट्रोल, गैस, डीजल और ऐसे अन्य उत्पादों का बड़े संयम के साथ उपयोग किया जाए. हमें आयातित पेट्रोलियम उत्पादों का उपयोग केवल आवश्यकता के अनुसार करना चाहिए. इससे न केवल विदेशी मुद्रा की बचत होगी बल्कि युद्ध के प्रतिकूल प्रभाव को भी कम किया जा सकेगा. ये भी पढ़ें: VIDEO: पीएम मोदी ने रेवंत रेड्डी को खुले मंच से दिया साथ आने का न्योता, अपनी हंसी नहीं रोक पाए सीएम पीएम मोदी ने तेलंगाना को दिया 9,400 करोड़ रुपये का तोहफा, पीएम मित्र पार्क का किया उद्घाटन PM मोदी की सुरक्षा में चूक? बेंगलुरु में कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन की स्टिक मिलने से हड़कंप The post पीएम की अपील: एक साल नो गोल्ड, पेट्रोल-डीजल पर कंट्रोल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डेवाल्ड ब्रेविस का रॉकेट थ्रो, डीप मिडविकेट से मारा डायरेक्ट हिट; मार्करम रह गए भौचक्के

CSK vs LSG: आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच स्पोर्ट्सा जा रहा है. इस मुकाबले को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम किया. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस ने कमाल का फील्डिंग का नमूना पेश किया. जिसके कारण एडन मार्करम का विकेट मिला. 13वें ओवर की पहली गेंद पर लखनऊ सुपर जायंट्स के अक्षत रघुवंशी ने गेंद को डीप मिडविकेट की दिशा में स्पोर्ट्सा. नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े एडन मार्करम ने तेजी से पहला रन पूरा किया और दोनों बल्लेबाज दूसरे रन के लिए भी दौड़ पड़े. इसी दौरान मिड ऑन पर तैनात डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार फुर्ती दिखाई. उन्होंने दौड़ते हुए गेंद उठाई और बिना समय गंवाए स्ट्राइकर एंड पर सटीक थ्रो फेंक दिया. गेंद सीधे विकेट्स पर जाकर लगी, जबकि मार्करम क्रीज तक नहीं पहुंच सके और रन आउट हो गए. Bullet throw…and the 𝗦𝗧𝗨𝗠𝗣𝗦 𝗟𝗜𝗚𝗛𝗧 𝗨𝗣! 🎯 |/ 🎥 A brilliant bit of fielding from Dewald Brevis stuns Aiden Markram 😮🫡 Updates ▶️ https://t.co/MoXhlWHk4O#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvLSG | @ChennaiIPL pic.twitter.com/20xOXzS07j — IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026 एडन मार्करम ने बनाए सिर्फ 6 रन लखनऊ सुपर जायंट्स के मध्यक्रम में स्पोर्ट्सते हुए एडन मार्करम ने 7 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 6 रन ही बना सके. वह 5वें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. पिछले सीजन 13 मैचों में लखनऊ के लिए 445 रन बनाने वाले मार्करम के इस साल 11 मैचों में 231 रन ही बना सके हैं. मुकाबले का हाल चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर किंग्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए. जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया. इस जीत के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. यह भी पढ़ें: चेपॉक में आया उर्विल पटेल का तूफान, पर्ची निकालकर पिता के लिए लिखा भावुक संदेश… The post डेवाल्ड ब्रेविस का रॉकेट थ्रो, डीप मिडविकेट से मारा डायरेक्ट हिट; मार्करम रह गए भौचक्के appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आपके सामने दोस्त और पीठ पीछे दुश्मन? इन 5 संकेतों से पहचानें लोगों का असली चेहरा

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपनी नीतियों में उन्होंने कई तरह की बातें बताई हैं जो आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखा रहे हैं. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आपके आसपास मौजूद हर इंसान ठीक वैसा ही नहीं होता है जैसा वह आपको दिखाई दे रहा है. कई बार ये लोग आपके सामने तो बहुत अच्छा बनते हैं, लेकिन पीठ पीछे आपके प्रति इनकी सोच कुछ और ही होती है. अगर आप जीवन में धोखा खाने से बचना और गलत संगति से दूर रहना चाहते हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको चाणक्य नीति में बताये गए कुछ छोटे-छोटे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप समझ लें तो आपको यह पता चल जाएगा कि आखिर लोग आपके बारे में पीठ पीछे सोचते क्या हैं? तो चलिए ध्यान देने वाले इन संकेतों के बारे में जानते हैं विस्तार से. अचानक व्यवहार में बदलाव आना चाणक्य नीति के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति पहले आपके सामने नॉर्मल या फिर दोस्तों जैसा व्यवहार करता था, लेकिन अचानक से उसके व्यवहार और बर्ताव में बदलाव आ गया है, तो यह एक बेहद ही जरूरी संकेत है. वह इंसान अब आपसे कम बातें करता है और दूरी बनाने लग गया है या फिर पहले की तरह खुश होकर वह आपसे मिलता या बातें नहीं करता है. अगर ऐसा हो रहा है तो आचार्य चाणक्य के अनुसार यह बदलाव अक्सर उसके अंदर छिपी सोच की तरफ इशारा करता है. कई बार लोग आपसे सीधे आकर कुछ नहीं कहते हैं, लेकिन उनका लगातार बदलता हुआ व्यवहार उनके दिल में चल रही चीजों को साफ दिखा देता है. इस तरह के लोगों से मिलते और बात करते समय आपको सावधानी रखनी चाहिए. यह भी पढ़ें: आपकी सोच और नजरिया दोनों को बदल देंगी चाणक्य की ये 4 बातें, हर इंसान के लिए जानना जरूरी आपकी सफलता पर चुप्पी या जलन जब आपको किसी भी काम में सफलता मिलती है तो आसपास कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो न तो खुश होते हैं और न और न ही खुलकर आपकी तारीफ ही करते हैं. अगर आपके आसपास ऐसा हो रहा है तो यह भी एक बड़ा संकेत है. इस तरह के जो लोग होते हैं वे आपके सामने तो नॉर्मल व्यवहार करते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर आपसे जलते रहते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार सच्चे लोग सिर्फ वही हैं जो आपकी सफलता में भी खुश होते हैं और आपके बेहतर करने के लिए मोटिवेट करते हैं. वहीं, जो भी लोग आपकी सफलता में चुप रहते है या फिर आपके अचीवमेंट्स को कम करके दिखाने की कोशिश करते हैं, वे आपके लिए कभी भी सही नहीं होते हैं. आपकी बातों को तोड़-मरोड़ कर बताना आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आपको यह महसूस हो रहा है कि कोई भी व्यक्ति आपकी कही गयी बातों को अपने हिसाब से बदलकर या फिर बढ़ा-चढ़ाकर दूसरों के सामने पेश कर रहा है, तो आपको कभी भी इनपर भरोसा नहीं करना चाहिए. इस तरह के जो लोग होते हैं वे दूसरों के सामने आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं क्योंकि ये कभी भी दूसरों के सामने आपकी बातों को सही तरीके से नहीं रखते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार आपको इस तरह के लोगों से दूर रहना चाहिए, क्योंकि ये लोग सिर्फ रिश्तों में गलतफहमी पैदा नहीं करते हैं, ये आपकी प्रतिष्ठा पर भी बुरा असर डाल सकते हैं. यह भी पढ़ें: कमाई बढ़ाने से पहले बदलें अपनी ये 4 आदतें, जान लें वरना हाथ में कभी नहीं टिकेगा पैसा पीठ पीछे आपके बारे में बातें करना चाणक्य नीति के अनुसार अगर लोग आपने सामने तो नॉर्मल रहते हैं, लेकिन जब आप उस जगह पर नहीं होते हैं लेकिन आपका नाम बार-बार चर्चा में आता है, तो इसे भी आप एक बड़े संकेत के रूप ले ले सकते हैं. अगर आपके पीठ पीछे की गयी बातें पॉजिटिव हैं, तो यह अच्छी बात है. यह बताता है कि लोग आपको याद करते हैं. लेकिन अगर अच्छी चीजों की जगह पर लोग आपका मजाक उड़ा रहे हैं, आपकी आलोचना कर रहे हैं या फिर निगेटिव बातें ज्यादा कही जा रही हैं, तो आपको यह समझ जाना चाहिए कि हर कोई आपके बार में एक जैसी सोच नहीं रखता है. चाणक्य के अनुसार आपको इन संकेतों को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए. जरूरत के समय दूरी बना लेना चाणक्य नीति के अनुसार आपके जीवन में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो सिर्फ अपने फायदे के लिए रिश्ते को निभाते हैं. इन लोगों को जब आपकी जरूरत होती है तो ये आपके पास आते हैं, लेकिन जब इन्हें आपकी जरूरत नहीं होती तो ये चुपचाप से दूर हो जाते हैं या फिर कोई बहाना बना देते हैं. चाणक्य के अनुसार सच्चे लोग सिर्फ वही होते हैं तो कठिन हालातों में भी आपके साथ खड़े रहें. अगर कोई भी इंसान सिर्फ अपने काम के समय में आपको याद कर रहा है और आपकी जरूरत के समय गायब हो रहा है, तो यह बताता है कि उसकी नीयत आपके प्रति पूरी तरह से साफ नहीं है. यह भी पढ़ें: क्या आपका सीधा स्वभाव ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन रहा है? जानें चाणक्य का क्या कहना है The post आपके सामने दोस्त और पीठ पीछे दुश्मन? इन 5 संकेतों से पहचानें लोगों का असली चेहरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CM बनते ही एक्शन में विजय, लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन पर अधिकारियों संग बैठक की

Tamil Nadu CM Vijay: मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद विजय की यह पहली समीक्षा बैठक थी. बैठक के दौरान तमिलनाडु में कानून और व्यवस्था की स्थिति का व्यापक आकलन किया गया. विजय ने स्त्रीओं की सुरक्षा बढ़ाने के उपायों के साथ-साथ मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों को रोकने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की रणनीतियों पर भी चर्चा की. लॉ एंड ऑर्डर के साथ कोई समझौता नहीं मुख्यमंत्री विजय ने साफ कर दिया है कि लॉ एंड ऑर्डर को लेकर कोई समझौता नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति की निरंतर और व्यापक समीक्षा की जाएगी. इस बैठक में मुख्य सचिव एम. साईकुमार, अपर मुख्य सचिव (गृह, निषेध और आबकारी विभाग) के. मणिवासन और पुलिस महानिदेशक संदीप राय राठौर उपस्थित थे. तमिलनाडु में सत्ता का एकमात्र केंद्र मैं ही रहूंगा : विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने कहा कि वह अपनी प्रशासन में एकमात्र सत्ता का केंद्र होंगे. उन्होंने कहा कि इसके अलावा, एक नई शुरुआत, एक नए युग का आरंभ हो चुका है. विजय ने कहा कि वह गरीबी और भूख से भलीभांति परिचित हैं, क्योंकि उनका जन्म एक साधारण सहायक फिल्म निर्देशक के पुत्र के रूप में हुआ था. मैं किसी शाही वंश से नहीं आता, मैं आप जैसा ही हूं और आप में से एक हूं, आपके परिवार का एक सदस्य हूं. उन्होंने कहा कि वे वास्तव में खुद को उनमें से एक, उनका बेटा या भाई जैसा महसूस कर रहे हैं. ये भी पढ़ें: विजय के शपथ ग्रहण में विवाद: वंदे मातरम के बाद तमिल थाई वाझथु बजाए जाने पर CPI नाराज तमिलनाडु के सीएम विजय ने की घोषणा, अब मिलेगी 200 यूनिट फ्री बिजली; स्त्रीओं को सुरक्षा और युवाओं को ड्रग्स के शिकंजे से बचाया जाएगा The post CM बनते ही एक्शन में विजय, लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन पर अधिकारियों संग बैठक की appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CSK vs LSG: चेन्नई ने लगाई जीत की हैट्रिक, लखनऊ को 5 विकेट से हराया

CSK vs LSG: आईपीएल 2024 का 53वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच स्पोर्ट्सा गया. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. चेन्नई की यह लगातार तीसरी जीत है. इस जीत के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की. मिचेल मार्श 10 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान जोश इंग्लिस ने अपना अर्धशतक पूरा किया. जोश इंग्लिस की अर्धशतकीय पारी उसके बाद निकोलस पूरन 1 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं जोश इंग्लिस ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 85 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. इस दौरान 10 चौके और 6 छक्के लगाए. इंग्लिस के आउट होने के बाद पंत भी 15 रन बनाकर आउट हो गए. मारक्रम 6 रन बनाकर चलते बने. अंत में शाहबाज अहमद ने 43 और हिम्मत सिंह ने 17 रनों की पारी स्पोर्ट्सकर टीम को 200 के पार पहुंचाया. चेन्नई के लिए जेमी ओवरटन ने 3, अंशुल कंबोज ने 2 और नूर अहमद ने 1 विकेट चटकाए. चेन्नई की अच्छी शुरुआत बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी रही. पहले विकेट के लिए संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ ने 45 रनों की साझेदारी की. संजू सैमसन 28 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद गायकवाड़ को उर्विल पटेल का साथ मिला. उर्विल ने जड़ा सबसे तेज अर्धशतक उर्विल पटेल ने मात्र 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वो आईपीएल इतिहास के सबसे तेज अर्धशतक लगान वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी भी बन गए है. 126 के स्कोर पर उर्विल पटेल 23 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उर्विल ने 2 चौके और 8 छक्के लगाए. उर्विल के अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने 42, कार्तिक शर्मा ने 20, डेवाल्ड ब्रेविस ने 10 और अंत में दुबे ने नाबाद 15 एवं प्रशांत वीर नाबाद 18 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया. लखनऊ के लिए दिग्वेश राठी ने 2, शाहबाज अहमद ने 2 और आवेश खान ने 1 विकेट चटकाए. यह भी पढ़ें: 13 गेंदों पर उर्विल पटेल ने रचा इतिहास, IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने The post CSK vs LSG: चेन्नई ने लगाई जीत की हैट्रिक, लखनऊ को 5 विकेट से हराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

VIDEO: पीएम मोदी ने रेवंत रेड्डी को खुले मंच से दिया साथ आने का न्योता, अपनी हंसी नहीं रोक पाए सीएम

PM Modi And Revanth Reddy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में कई विकास परियोजनाओं का रविवार को आधारशिला रखी और उद्घाटन किया. इस दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी के पुराने काम (गुजरात मॉडल) की तारीफ की. रेड्डी ने याद दिलाया- जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे; उन्होंने 10 वर्षों में देश के लिए ‘गुजरात मॉडल’ विकसित किया था. आज, तेलंगाना की जनता को भी वैसी ही उम्मीद है. अब जब वह प्रधानमंत्री हैं, तो तेलंगाना की जनता को मुझसे भी वैसी ही उम्मीद है कि आने वाले 10 वर्षों में, 2034 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की वित्तीय स्थिति तक पहुंचने के लिए एक ‘तेलंगाना मॉडल’ तैयार होगा. तेलंगाना में देश की कुल आबादी का 3% से भी कम हिस्सा रहता है. लेकिन 5 प्रतिशत की जीडीपी हम देते हैं. हमारा लक्ष्य है कि जब प्रधानमंत्री का 30 ट्रिलियन डॉलर की वित्तीय स्थिति का सपना पूरा होगा, तब हम देश की GDP में 10% का योगदान देंगे. पीएम मोदी ने रेड्डी को दिया मजेदार जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम रेवंत रेड्डी को जवाब देते हुए कहा, मैं रेवंत रेड्डी से कहना चाहूंगा कि हिंदुस्तान प्रशासन ने अपने 10 साल के शासनकाल में गुजरात को जो कुछ भी दिया है, वह सब मैं आपको देने के लिए तैयार हूं; लेकिन मेरी जानकारी के अनुसार, जैसे ही मैं ऐसा करूंगा, आपको अभी जो कुछ मिल रहा है, वह आधा रह जाएगा. आप वहां तक ​​नहीं पहुंच पाएंगे, जहां आप जाना चाहते हैं. इसलिए बेहतर यही है कि आप मेरे साथ ही गठबंधन करें. #WATCH | Hyderabad, Telangana: Prime Minister Narendra Modi says, “… I would like to tell Revanth Reddy that whatever the Government of India has given to Gujarat in 10 years of rule, I am ready to give to you, but based on my knowledge that as soon as I do that, what you are… https://t.co/t8yEOK08wx pic.twitter.com/hFkOVtyxjM — ANI (@ANI) May 10, 2026 मंच पर अपनी हंसी नहीं रोक पाए रेड्डी जब पीएम मोदी ने रेवंत रेड्डी को साथ आने का ऑफर दिया, तो तंलेगाना के सीएम मंच पर बैठे-बैठे मुस्कुराने लगे. कार्यक्रम में मौजूद जनता भी पीएम मोदी की बात पर हंस पड़े और नारे लगाने लगे. ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने तेलंगाना को दिया 9,400 करोड़ रुपये का तोहफा, पीएम मित्र पार्क का किया उद्घाटन PM मोदी की सुरक्षा में चूक? बेंगलुरु में कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन की स्टिक मिलने से हड़कंप The post VIDEO: पीएम मोदी ने रेवंत रेड्डी को खुले मंच से दिया साथ आने का न्योता, अपनी हंसी नहीं रोक पाए सीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RCB vs MI: बेंगलुरु ने जीता टॉस, मुंबई करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11

RCB vs MI: आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच स्पोर्ट्सा जा रहा है. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. दोनों टीमें बिना बदलाव के साथ उतरी है. आरसीबी ने इस सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. 10 मैचों में 6 जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. वहीं मुंबई का सफर इस सीजन में अच्छा नहीं रहा है. मुंबई ने 10 मैचों के केवल 3 जीत ही हासिल कर पाई है. 6 अंकों के साथ मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है. ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जेकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.  इम्पैक्ट सब : देवदत्त पड़िक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह और वेंकटेश अय्यर। मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर. इम्पैक्ट सब : ट्रेंट बोल्ट, रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिन्ज और शार्दुल ठाकुर. टॉस जीतने के बाद रजत पाटीदार ने क्या कहा? रजत पाटीदा ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम इस पिच पर पहले गेंदबाजी करेंगे. पिच अच्छी और हार्ड लग रही है. हम उन्हें कम स्कोर पर रोककर उसे चेज करना चाहेंगे. ईमानदारी से कहूं तो यहां की कंडीशंस उतनी भी हमारे लिए अनजान नहीं है. सपोर्टर्स अच्छे आए हैं और आउटफील्ड शानदार है. यह भी पढ़ें: उर्विल पटेल ने रचा इतिहास, IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने The post RCB vs MI: बेंगलुरु ने जीता टॉस, मुंबई करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11 appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM मोदी की सुरक्षा में चूक? बेंगलुरु में कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन की स्टिक मिलने से हड़कंप

PM Modi in Bengaluru: रविवार को बेंगलुरु में जिस जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे, उससे करीब तीन किलोमीटर दूर दो जिलेटिन स्टिक मिलने के बाद हडकंप मच गया. जिलेटिन स्टिक मिलने के बाद सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बेंगलुरु के सेंट्रल रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) ने बताया कि प्रधानमंत्री के आने से पहले सुरक्षा जांच के दौरान शहर में एक फुटपाथ के पास ये जिलेटिन स्टिकें बरामद की गईं. अधिकारियों ने बताया कि इस संदिग्ध घटना को गंभीरता से लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ये विस्फोटक वहां कैसे पहुंचे और इसके पीछे कौन जिम्मेदार हो सकता है. हिरासत में एक शख्स, पुलिस कर रही गहनता से जांच पीएम मोदी बेंगलुरु में कनकपुरा रोड पर स्थित आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के 45वें स्थापना दिवस में शामिल हुए थे. पुलिस ने बताया कि कग्गलीपुरा थाना क्षेत्र के तातागुनी के पास नियमित सुरक्षा जांच के दौरान जिलेटिन की छड़ें मिलीं थी. जिलेटिन की छड़ मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल अलर्ट किया गया. पुलिस, बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक कर्मी विस्फोटक सामग्री की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. जिलेटिन की छड़ें एक प्रकार का विस्फोटक हैं जिनका उपयोग आमतौर पर खनन (Mining) और चट्टानें तोड़ने के लिए किया जाता है. ये कम लागत वाली होती हैं, इस कारण इसका उपयोग अवैध रूप से विस्फोटक बनाने में भी किया जा सकता है, इसलिए इनका सार्वजनिक स्थान पर मिलना गंभीर सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन है. आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान के आध्यात्मिक मूल्यों ने दुनिया भर के लोगों को प्रभावित किया है, और उन्होंने हिंदुस्तान की परंपराओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने में गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा- आज विश्वभर के लोग हिंदुस्तान के आध्यात्मिक मूल्यों से प्रभावित हैं, और इन प्राचीन परंपराओं से प्रेरणा मिलती रही है. इसी भावना से प्रेरित होकर श्री श्री रवि शंकर ने 45 साल पहलेआर्ट ऑफ लिविंग की नींव रखी थी. आज यह हमारे सामने एक विशाल बरगद के वृक्ष की तरह खड़ा है. बेंगलुरु के बाद पीएम मोदी का हैदराबाद दौरा प्रधानमंत्री मोदी रविवार को बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हैदराबाद रवाना हुए. यहां उन्होंने करीब 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेल्लूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-167 को चार लेन बनाना शामिल है. इस मौके पर तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और कई अन्य नेता हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में मौजूद रहे. Also Read: हिमंता ने राज्यपाल से की मुलाकात, प्रशासन बनाने किया दावा, दूसरी बार बनेंगे मुख्यमंत्री 200 यूनिट फ्री बिजली, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, सीएम विजय के पहले भाषण की 10 बड़ी बातें The post PM मोदी की सुरक्षा में चूक? बेंगलुरु में कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन की स्टिक मिलने से हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top