Hot News

Video : विजय की मां को मिला मदर्स डे का गिफ्ट

विजय की मां शोभा चंद्रशेखर ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं. आज मदर्स डे है, इसलिए मेरी खुशी और भी बढ़ गई है. मदर्स डे के गिफ्ट की तरह है ये.

चेन्नई में विजय की कजिन (रिश्ते में बहन) विमला ब्रिटो ने कहा कि परिवार में बहुत खुशी का माहौल है. उन्होंने समर्थकों और जनता का शुक्रिया अदा किया और कहा कि भगवान विजय को आशीर्वाद दें. उन्हें पूरा भरोसा है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय लोगों के लिए बेहतरीन काम करेंगे. ब्रिटो का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर शेयर किया है. देखें वीडियो.

टीवीके प्रमुख की एक और बहन ने कहा कि हमें बहुत गर्व है. इसका पूरा श्रेय भगवान और तमिलनाडु की जनता को जाता है.

यह भी पढ़ें : फर्जी समर्थन पत्र का आरोप: दिनाकरन ने विजय की TVK के खिलाफ पुलिस में की शिकायत

टीवीके प्रमुख विजय के पिता एसए चंद्रशेखर ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं. हम समारोह में शामिल होने जा रहे हैं. मेरे लिए यह गर्व का पल है कि मेरा बेटा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहा है, और मैं इस पल को पूरी तरह एंजॉय करूंगा.

The post Video : विजय की मां को मिला मदर्स डे का गिफ्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top