Hot News

हजारीबाग: नकली NCERT किताबों की बिक्री पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, तीन संचालकों पर FIR 

हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट 

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले में नकली एनसीईआरटी (NCERT) पुस्तकों की बिक्री पर तीन प्रतिष्ठान (दुकानदार) संचालकों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. इसमें शहरी क्षेत्र स्थित संगम बुक डिपो, ज्ञान भंडार-वन और ज्ञान भंडार-टू के संचालक शामिल हैं. 

प्राथमिक दर्ज 

तीनों प्रतिष्ठानों में एनसीईआरटी (NCERT) से जुड़े नकली किताब बेचने के मामले में मिली सूचना पर जिला प्रशासन की एक टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी पर संबंधित थाने में प्राथमिक की दर्ज कराया है. जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि तीनों दुकानदार कक्षा IX (नौवीं) की नकली NCERT पुस्तकों की बिक्री कर रहे थे. 

डीसी के निर्देश पर हुई छापेमारी 

उपायुक्त हेमंत सती के निर्देशानुसार आठ अप्रैल यानी बीते शुक्रवार की शाम लगभग 5:00 बजे संबंधित दुकान इसमें संगम बुक डिपो, ज्ञान भंडार-वन एवं ज्ञान भंडार-टू में एक साथ जिला प्रशासन की अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की. जांच के दौरान दुकानों में उपलब्ध एनसीईआरटी पुस्तकों का परीक्षण किया गया, जिसमें कई पुस्तकों पर होलोग्राम नहीं मिला है. वहीं, पुस्तकों की पृष्ठों की गुणवत्ता निम्न स्तर की मिली है. जांच के क्रम में संबंधित दुकानदारों ने जिला प्रशासन की टीम को बताया कि वे छात्रों से पुरानी NCERT पुस्तकें लेकर उन्हें दूसरे विद्यार्थियों के बीच बेचते हैं. प्रथम दृष्टया में यह मामला नकली पुस्तकों की बिक्री से संबंधित लगता है. 

किताबों को किया जब्त 

जांच के दौरान दुकानों से मिली पुस्तकों को जब्त किया गया है. इसमें आस पास मौजूद लोगों की गवाही दी गई है. इसके बाद पूरे प्रकरण पर संबंधित दुकानदार/प्रतिष्ठान के मालिक के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम 1957 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है. डीसी ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. जिला प्रशासन ने आम नागरिक और अभिभावकों से अपील की है कि वे प्रमाणिक और अधिकृत स्रोतों से ही अपने बच्चों की किताबों की खरीदारी करेंगे.

यह भी पढ़ें: ममता की प्रतिमूर्ति बीजो देवी: गुमला में 52 अनाथ बच्चों के लिए बनीं ‘यशोदा मां’, माड़ पिलाकर पाला-पोसा

यह भी पढ़ें: गुमला में अपहरणकर्ताओं को चकमा दिया 5वीं का छात्र, मासूम ने अपराधियों के मंसूबों पर फेरा पानी

The post हजारीबाग: नकली NCERT किताबों की बिक्री पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, तीन संचालकों पर FIR  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top