Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा कर बीजेपी विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. तेजस्वी ने दावा किया कि बीजेपी विधायक अपने समर्थकों के साथ एक आम आदमी के घर में घुसे, मारपीट की और कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं. इस वीडियो के जरिए उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सीधे सवाल किया कि क्या इस मामले में कार्रवाई होगी या नहीं.
तेजस्वी बोले- क्या मुख्यमंत्री करेंगे कार्रवाई?
तेजस्वी यादव ने पोस्ट में लिखा कि मुजफ्फरपुर के वार्ड-48 में बीजेपी विधायक कथित तौर पर दो दर्जन लोगों के साथ पहुंचे और घर में घुसकर हंगामा किया. उन्होंने आरोप लगाया कि जो विधायक की बात नहीं मानता, उसके साथ कुछ भी हो सकता है. तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो ऐसे विधायक पर कार्रवाई करके दिखाएं. साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीड़ित की सुनवाई जातीय आधार पर प्रभावित होती है.
विधायक रंजन कुमार ने भी दर्ज कराया केस
दूसरी तरफ मुजफ्फरपुर नगर विधायक रंजन कुमार ने इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने मिठनपुरा और सदर थाने में आवेदन देकर कन्हौली निवासी मुकुंद कुमार और पताही निवासी दिव्य प्रकाश पर सोशल मीडिया के जरिए छवि खराब करने, भ्रामक टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.
ये BJP का मुजफ्फरपुर का विधायक है जो दो दर्जन गुर्गों के साथ वार्ड-48 में आम आदमी के घर में घुसकर मारपीट करता है, तांडव मचा कानून की धज्जियां उड़ाता है। जो इसकी नहीं सुनता उसका कुछ भी हो सकता है।
क्या बड़बोले मुख्यमंत्री में हिम्मत है गुंडे विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई करे? CM… pic.twitter.com/TCWFewtQtA
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 10, 2026
सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद
विधायक का कहना है कि मुकुंद कुमार पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लगातार आपत्तिजनक बातें लिख रहा था. उनकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई. इसी मामले में बात करने के लिए विधायक उसके घर पहुंचे थे.
रंजन कुमार ने पुलिस को बताया कि बातचीत के दौरान आरोपी ने बदसलूकी की, खुद को अपराधी बताया और कहा कि वह पहले भी एके-47 मामले में जेल जा चुका है. विधायक के मुताबिक आरोपी ने धमकी दी कि वह उसी हथियार से सबको भून देगा. विधायक ने अपने आवेदन के साथ सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे हैं.
बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें
दूसरे पक्ष ने भी लगाया मारपीट का आरोप
मामले ने नया मोड़ तब लिया जब मुकुंद कुमार की पत्नी पिंकी कुमारी ने भी विधायक और उनके समर्थकों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया. उन्होंने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मिठनपुरा थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से मिले आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. अब वायरल वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: 12 और 13 मई को बिहार के इन जिलों में वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट
The post क्या जाति देखकर होगा एक्शन? तेजस्वी ने बीजेपी विधायक का वीडियो शेयर कर सीएम से पूछा सवाल appeared first on Naya Vichar.

