Hot News

जडेजा ने बटलर को आउट करने के बाद किया ‘पॉकेट सेलिब्रेशन’, वीडियो हुआ वायरल

Ravindra Jadeja: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच स्पोर्ट्सा गया. इस मुकाबले में गुजरात की टीम ने 77 रन से जीत हासिल की. इस मुकाबले के दौरान राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज खिलाड़ी रवींद्र जडेजा का एक सेलिब्रेशन तेजी से वायरल हो रहा है.

मुकाबले के दौरान जडेजा ने जोस बटलर को आउट करने के बाद अपनी जेब में हाथ डालकर खास अंदाज में जश्न मनाया. उनका यह ‘पॉकेट सेलिब्रेशन’ तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस सेलिब्रेशन के दौरान उन्होंने यह भी इशारा किया कि यह विकेट उनके जेब में ही है.

जडेजा पहले भी कर चुके हैं इस तरह से सेलिब्रेट

बटलर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में बाउंड्री पर कैच थमा बैठे और विकेट मिलते ही जडेजा ने अपने नए अंदाज से मैदान का माहौल बना दिया. यह पहली बार नहीं है जब जडेजा ने ऐसा जश्न मनाया हो. इसस पहले निकोलस पूरन का विकेट लेने के बाद भी उन्होंने यही सेलिब्रेशन किया था. जडेजा का यह नया अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मुकाबले का हाल

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत कमाल की रही. शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. दोनों ने 111 रनों की साझेदारी की. साई सुदर्शन ने 55 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. उसके बाद गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 84 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. उसके अलावा जोस बटलर ने 13, सुंदर ने 37 और राहुल तेवतिया ने 14 रन बनाए. राजस्थान के लिए बृजेश ने 2, जडेजा ने 1 और पुंजा ने 1 विकेट चटकाए.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 152 रनों पर ऑलआउट हो गई. वैभव सूर्यवंशी ने 36 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. उसके अलावा धुव्र जुरेल ने 24, रवींद्र जडेजा ने 38 और शुभम दुबे ने 15 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. वहीं शनाका ने 16 रन बनाए. गुजरात के लिए राशिद खान ने 4, जेसन होल्डर ने 3 और रबाडा ने 2 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: RR vs GT: गुजरात ने लगाया जीत का ‘चौका’, राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हराया

The post जडेजा ने बटलर को आउट करने के बाद किया ‘पॉकेट सेलिब्रेशन’, वीडियो हुआ वायरल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top