Hot News

Maa Behen OTT Release: झगड़ालू मां-बेटी और बीच में एक लाश, नेटफ्लिक्स पर आ रही है माधुरी-तृप्ति की अनोखी कहानी वाली फिल्म

Maa Behen OTT Release: बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित और नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी एक बार फिर साथ आ रही हैं. ‘भूल भुलैया 3’ में साथ दिखने के बाद, अब ये दोनों ‘मां बहन’ नाम की एक फिल्म में नजर आएंगी. यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसमें हंसी-मजाक के साथ-साथ थोड़ा सस्पेंस और क्राइम भी होगा.

ऐसे में अगर आप इस फिल्म को देखने के लिए एक्ससाइटेड हैं, आइए बताते हैं इसकी डिटेल्स.

मदर्स डे पर आया खास वीडियो

आज यानी 10 मई को मदर्स डे के मौके पर नेटफ्लिक्स ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इसमें माधुरी दीक्षित मां बनी हैं और तृप्ति डिमरी के साथ मशहूर यूट्यूबर धर्णा दुर्गा उनकी बेटियां बनी हैं. वीडियो में जब बेटियों से उनकी मां के बारे में पूछा जाता है, तो वे बहुत ही मजाकिया तरीके से जवाब देती हैं. तीनों की आपस में ये मीठी नोक-झोंक लोगों को बहुत पसंद आ रही है और लोग कह रहे हैं कि इनकी केमिस्ट्री जबरदस्त है.

यहां देखें वीडियो-

क्या है फिल्म की अनोखी कहानी?

फिल्म की कहानी जितनी सुनने में मजेदार है, उतनी ही उलझी हुई भी है. इसमें एक मां और उसकी दो बेटियां हैं जो आपस में हमेशा झगड़ती रहती हैं. लेकिन उनकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है, जब उन्हें अचानक अपने किचन में एक लाश मिलती है. इसके बाद शुरू होता है असली हंगामा, पागलपन और हंसी का सफर.

कब और कहां देख सकते हैं ‘मां बहन’?

‘मां बहन’ फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है. हालांकि, मेकर्स ने अभी इसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन जिस तरह से आज इसका वीडियो आया है, उससे लगता है कि फिल्म बहुत जल्द आने वाली है.

यह भी पढ़ें: Kaalidas 2 OTT Release: अपार्टमेंट से गायब हुई बच्ची, फिर शुरू हुआ मौत का स्पोर्ट्स; OTT पर आ रही है ‘कालिदास 2’

The post Maa Behen OTT Release: झगड़ालू मां-बेटी और बीच में एक लाश, नेटफ्लिक्स पर आ रही है माधुरी-तृप्ति की अनोखी कहानी वाली फिल्म appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top