Hot News

पीएम मोदी ने तेलंगाना को दिया 9,400 करोड़ रुपये का तोहफा, पीएम मित्र पार्क का किया उद्घाटन

PM Modi In Telangana: पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं की आधारशिला रखीं, जिसमें हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेल्लूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-167 को चार लेन बनाना शामिल है.

पीएम मोदी ने पीएम मित्र पार्क का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने रेलवे की काजीपेट-विजयवाड़ा मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना के विभिन्न खंडों, हैदराबाद में ग्रीनफील्ड पीओएल (पेट्रोलियम, तेल, लुब्रिकेंट्स) टर्मिनल, काजीपेट रेल अंडर रेल बाईपास और वारंगल में पीएम मित्र पार्क (काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क) का उद्घाटन भी किया. लगभग 1,700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क हिंदुस्तान का पहला पूरी तरह से कार्यशील पीएम मित्र पार्क है.

नई परियोजनाओं के उद्घाटन होने से हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, साइबराबाद की ताकत राष्ट्रीय और वैश्विक, दोनों ही है. यह तेलंगाना और देश के तेज विकास का एक प्रमुख केंद्र है. इसलिए, आज साइबराबाद से, तेलंगाना को देश का एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए कई बड़ी परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं. जिन परियोजनाओं की आज आधारशिला रखी गई या जिनका उद्घाटन किया गया, उनसे यहां हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी. तेलंगाना की कनेक्टिविटी भी मजबूत हुई है. मैं इन परियोजनाओं के लिए तेलंगाना के लोगों को बधाई देता हूं.

तेलंगाना के लिए रेलवे बजट लगभग 5,500 करोड़ रुपये : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 2014 से पहले, अविभाजित आंध्र प्रदेश के लिए रेलवे बजट 1 हजार करोड़ रुपये से भी कम था। आज, बात सिर्फ संयुक्त आंध्र की नहीं है, बल्कि अकेले तेलंगाना के लिए रेलवे बजट लगभग 5,500 करोड़ रुपये है. फिलहाल, लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है.

ये भी पढ़ें: हिमंता ने राज्यपाल से की मुलाकात, प्रशासन बनाने का किया दावा, दूसरी बार बनेंगे मुख्यमंत्री

ये भी पढ़ें: योगी मंत्रिमंडल का विस्तार: 6 नये मंत्रियों ने ली शपथ, दो राज्य मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार

The post पीएम मोदी ने तेलंगाना को दिया 9,400 करोड़ रुपये का तोहफा, पीएम मित्र पार्क का किया उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top