CSK vs LSG: आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच स्पोर्ट्सा जा रहा है. इस मुकाबले को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम किया. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस ने कमाल का फील्डिंग का नमूना पेश किया. जिसके कारण एडन मार्करम का विकेट मिला.
13वें ओवर की पहली गेंद पर लखनऊ सुपर जायंट्स के अक्षत रघुवंशी ने गेंद को डीप मिडविकेट की दिशा में स्पोर्ट्सा. नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े एडन मार्करम ने तेजी से पहला रन पूरा किया और दोनों बल्लेबाज दूसरे रन के लिए भी दौड़ पड़े. इसी दौरान मिड ऑन पर तैनात डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार फुर्ती दिखाई. उन्होंने दौड़ते हुए गेंद उठाई और बिना समय गंवाए स्ट्राइकर एंड पर सटीक थ्रो फेंक दिया. गेंद सीधे विकेट्स पर जाकर लगी, जबकि मार्करम क्रीज तक नहीं पहुंच सके और रन आउट हो गए.
Bullet throw…and the 𝗦𝗧𝗨𝗠𝗣𝗦 𝗟𝗜𝗚𝗛𝗧 𝗨𝗣! 🎯 |/
🎥 A brilliant bit of fielding from Dewald Brevis stuns Aiden Markram 😮🫡
Updates ▶️ https://t.co/MoXhlWHk4O#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvLSG | @ChennaiIPL pic.twitter.com/20xOXzS07j
— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026
एडन मार्करम ने बनाए सिर्फ 6 रन
लखनऊ सुपर जायंट्स के मध्यक्रम में स्पोर्ट्सते हुए एडन मार्करम ने 7 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 6 रन ही बना सके. वह 5वें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. पिछले सीजन 13 मैचों में लखनऊ के लिए 445 रन बनाने वाले मार्करम के इस साल 11 मैचों में 231 रन ही बना सके हैं.
मुकाबले का हाल
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर किंग्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए. जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया. इस जीत के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है.
यह भी पढ़ें: चेपॉक में आया उर्विल पटेल का तूफान, पर्ची निकालकर पिता के लिए लिखा भावुक संदेश…
The post डेवाल्ड ब्रेविस का रॉकेट थ्रो, डीप मिडविकेट से मारा डायरेक्ट हिट; मार्करम रह गए भौचक्के appeared first on Naya Vichar.

