Hot News

समस्तीपुर जिला अधिकारी ने कहा समय सीमा के अंदर आवेदनों का निष्पादन नहीं होगा तो होगी अधिकारीयों पर कार्रवाई

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर-  जिलाधिकारी समस्तीपुर रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में सहयोग पोर्टल एवं सहयोग शिविर के संबंध में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सहयोग पोर्टल पर प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन कर संबंधित आवेदकों को उसकी सूचना भी उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सहयोग पोर्टल एवं सहयोग शिविर प्रशासन की अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा तथा संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध अनिवार्य रूप से अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि सहयोग शिविर की प्रथम तिथि 19 मई 2026, मंगलवार निर्धारित की गई है। इसके उपरांत प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करना सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी होगी।

बैठक में सूर्य प्रताप सिंह, ब्रजेश कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी समाहरणालय सभागार से उपस्थित रहे, जबकि अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालयों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े थे.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top