Hot News

Road Accident: महाकुंभ जाने के दौरान NH पर भीषण टक्कर, सासाराम में 4 श्रद्धालुओं की मौत, 10 घायल

Road Accident: महाकुंभ में जाते समय रोहतास जिले में दो भीषण सड़क हादसे हुए. इन हादसों में चार लोगों की जान चली गई. पहला हादसा रोहतास में नेशनल हाईवे पर चेनारी थाना अंतर्गत सरैया के पास हुआ. जहां ट्रक और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. इनका इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं दूसरी घटना एनएच 2 पर ताराचंडी धाम के पास हुई. यहां तेज रफ्तार कार ने दो श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई.

बंगाल से जा रहे थे प्रयागराज

पहली घटना नेशनल हाईवे पर चेनारी थाना अंतर्गत सरैया के पास उस समय घटी जब पश्चिम बंगाल से पिकअप पर सवार होकर लोग प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे, तभी नेशनल हाईवे पर ट्रक और पिकअप में टक्कर हो गई. पिकअप में सवार दो लोगों की मौत हो गई. मृतक पश्चिम बंगाल के बाकुड़ निवासी हरि प्रसाद सरदार और बंशी मंडल बताए जाते हैं. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है.

10 लोगों का चल रहा इलाज

सदर अस्पताल के डॉक्टर राजीव रंजन ने बताया कि पिकअप और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम लाया गया है. सभी का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें: जब पड़ोसियों को भी जिंदा जलाने और नाखूनों से नोंचकर मारने में लोगों ने नहीं किया संकोच!

कार की टक्कर से 2 श्रद्धालुओं की मौत

दूसरी घटना रविवार देर रात की है. जब औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के गंगाबिगहा गांव निवासी इंद्रदेव प्रजापति और राम यादव अन्य ग्रामीणों के साथ बस से प्रयागराज जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में ताराचंडी धाम पर जब उनकी बस रुकी तो श्रद्धालु नारियल खरीदने के लिए बस से उतर गए. नारियल खरीदकर जब वे वापस लौट रहे थे तो तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: भागलपुर में PM मोदी की रैली से पहले कटिहार-पूर्णिया में क्यों मचा बवाल? पप्पू यादव ने दी जनयुद्ध छेड़ने की चेतावनी

The post Road Accident: महाकुंभ जाने के दौरान NH पर भीषण टक्कर, सासाराम में 4 श्रद्धालुओं की मौत, 10 घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top