Hot News

चुपके से शादी नहीं करूंगी… मंगलसूत्र वाले लुक पर कंगना रनौत का आया धमाकेदार रिएक्शन

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत उस समय चर्चा में आईं, जब उन्हें हरी चूड़ियां और मंगलसूत्र पहने देखा गया. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स कहने लगे कि क्या एक्ट्रेस ने सीक्रेटली शादी तो नहीं कर ली है. आखिर उनका परफेक्ट मैन कौन है. अब राजनेता ने इन रूमर्स पर सफाई दी है.

मंगलसूत्र पहने वीडियो पर कंगना ने किया रिएक्ट

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वायरल हुए वीडियो का स्क्रीनशॉर्ट शेयर किया. जिसमें वह एथनिक आउटफिट, मंगलसूत्र और हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं. इस वीडियो के बारे में सफाई देते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें कई कॉल आ रहे हैं, जिनमें पूछा जा रहा है कि इसमें इतनी बड़ी बात क्या है. उन्होंने यह भी साफ किया कि वह गुपचुप तरीके से शादी नहीं करेंगी. उन्होंने लिखा, “मैं हर दिन शहर और आसपास के इलाकों में शूटिंग कर रही हूं, किसी ने मेकअप में मेरी यह तस्वीर खींच ली और अब मुझे इतने सारे फोन आ रहे हैं, लेकिन शादीशुदा स्त्री के लुक में इतनी बड़ी बात क्या है? एक्टर्स हर तरह के रोल करते हैं, मैं गुपचुप तरीके से शादी नहीं करूंगी, मैं वादा करती हूं.”

इस फिल्म की शूट में बिजी हैं कंगना रनौत

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘क्वीन 2’ की शूटिंग में बिजी थीं और उनका वायरल लुक इसी फिल्म से जुड़ा है. एक सोर्स ने एचटी को बताया, “कंगना ने मुंबई में ‘क्वीन 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है और वह ‘गैयटी’ में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तभी उन्हें अचानक डेंटिस्ट के पास जाना पड़ा. उन्हें अपना कॉस्ट्यूम बदलने का समय नहीं मिला. उनकी शादी नहीं हुई है, यह सिर्फ उनके लुक का हिस्सा था. उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि पैपराजी बाहर उनका इंतजार कर रहे हैं और उनके पास कुछ भी समझाने का समय नहीं था.” जल्द ही कंगना की फिल्म ‘हिंदुस्तान भाग्य विद्धता’ रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Karuppu Collection: ‘करुप्पु’ बनी सूर्या के करियर की सबसे बड़ी फिल्म, 7वें दिन भी नहीं थमी कमाई

The post चुपके से शादी नहीं करूंगी… मंगलसूत्र वाले लुक पर कंगना रनौत का आया धमाकेदार रिएक्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top