Bihar 10th Compartment Result 2026 Out: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक (कक्षा 10वीं) कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल छात्र अब बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.
ऐसे चेक करें Bihar Board 10th Compartment Result 2026
छात्र मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के जरिए घर बैठे अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर “BSEB 10th Compartment Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा.
- छात्र अपने अंक और अन्य जानकारी ध्यान से जांच लें.
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें.
रिजल्ट में मिलेगी ये जानाकारियां
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- रोल कोड
- स्कूल का नाम
- माता-पिता का नाम
- विषयवार अंक
- कुल प्राप्त अंक
- पास/फेल स्टेटस
- डिवीजन (First/Second/Third)
- कंपार्टमेंट/स्पेशल परीक्षा की जानकारी
- रिजल्ट जारी होने की तारीख
कब हुई थी परीक्षा?
बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का आयोजन 2 मई से 6 मई 2026 तक दो शिफ्ट में किया गया था. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और पास/फेल स्टेटस जैसी जानकारियां ध्यान से जांच लें. किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर छात्र अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.
फेल होने वाला स्टूडेंट्स को मिला दोबारा मौका
यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में पास नहीं हो सके थे या किसी कारणवश रेगुलर परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे. कंपार्टमेंट परीक्षा छात्रों को बिना एक साल खराब किए दोबारा मौका देने के लिए कराई जाती है.
यह भी पढ़ें- प्रशासनी स्कूलों में AI का कमाल, रिजल्ट में दिखा बदलाव
The post Bihar 10th Compartment Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक appeared first on Naya Vichar.

