Marco Rubio Met PM Modi: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो शनिवार को दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. सेक्रेटरी रूबियो ने प्रधानमंत्री को रक्षा, रणनीतिक तकनीकों, व्यापार और निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, कनेक्टिविटी, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हो रही लगातार प्रगति के बारे में जानकारी दी. सेक्रेटरी रूबियो ने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अमेरिका का दृष्टिकोण साझा किया.
व्हाइट हाउस के निमंत्रण पर क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों के लिए हिंदुस्तान के निरंतर समर्थन की पुष्टि की और बातचीत तथा कूटनीति के माध्यम से संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान की अपनी अपील दोहराई. प्रधानमंत्री ने सेक्रेटरी रूबियो से राष्ट्रपति ट्रंप को अपना हार्दिक अभिवादन पहुंचाने का अनुरोध किया और कहा कि वह उनके साथ लगातार बातचीत जारी रखने के लिए उत्सुक हैं. इस मुलाक़ात के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर और NSA अजीत डोभाल भी मौजूद थे.
US Secretary of State Marco Rubio met PM Narendra Modi in Delhi
US Ambassador to India Sergio Gor tweets, “We had a productive discussion on ways to deepen U.S.-India cooperation across security, trade, and critical technologies – areas that strengthen both our nations and… pic.twitter.com/q4vi6D8mwA
— ANI (@ANI) May 23, 2026
रूबियो से मुलाकात के बाद पीएम मोदी की आई प्रतिक्रिया
PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, US के विदेश मंत्री मार्को रूबियो का स्वागत करके खुशी हुई. हमने हिंदुस्तान-US व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार प्रगति और क्षेत्रीय तथा वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. हिंदुस्तान और अमेरिका वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.
रूबियो और पीएम मोदी के बीच सुरक्षा, व्यापार और टेक्नोलॉजी पर हुई बात
हिंदुस्तान में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ट्वीट किया और बताया- हमने सुरक्षा, व्यापार और अहम टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में अमेरिका-हिंदुस्तान सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर सार्थक चर्चा की – ये ऐसे क्षेत्र हैं जो हमारे दोनों देशों को मजबूत बनाते हैं और एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक को आगे बढ़ाते हैं. हिंदुस्तान, अमेरिका का एक अहम साझेदार है.
The post पीएम मोदी को व्हाइट हाउस का न्योता, मार्को रूबियो ने सौंपा ट्रंप का संदेश appeared first on Naya Vichar.

