कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की सलाहकार परिषद की बैठक में राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि अगर किसी मुस्लिम के साथ अन्याय होता है, तो उसकी आवाज सिर्फ ‘अल्पसंख्यक’ के तौर पर नहीं, बल्कि ‘मुस्लिम’ पहचान के साथ उठाई जानी चाहिए. उन्होंने नेताओं से समुदाय की नेतृत्वक भागीदारी और प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए भी सक्रिय रूप से काम करने की अपील की. बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और मुस्लिम समाज से जुड़ाव बढ़ाने पर भी चर्चा हुई.
STORY | Rahul Gandhi urges party’s Muslim leaders to raise issues concerning their community
Congress leader Rahul Gandhi on Saturday urged Muslim leaders of the party to vociferously raise issues concerning their community and to work towards enhancing their representation.… pic.twitter.com/xh4GgrfGsl
— Press Trust of India (@PTI_News) May 23, 2026
राहुल गांधी ने पार्टी के मुस्लिम नेताओं से कहा कि वे अपने समुदाय के मुद्दों को खुलकर उठाएं और उनका नेतृत्वक प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर काम करें. उन्होंने यह भी कहा कि अगर दलित, ओबीसी, मुस्लिम या सामान्य वर्ग के लोगों पर हमला होता है, तो उस मुद्दे को संबंधित समुदाय की पहचान के साथ मजबूती से उठाया जाना चाहिए.
आज कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में @INCMinority विभाग की नेशनल एडवाइजरी काउंसिल की बैठक हुई।
इस दौरान नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में कांग्रेस महासचिव (संगठन) श्री @kcvenugopalmp, @INCMinority विभाग के चेयरमैन श्री @ShayarImran… pic.twitter.com/h7srz4WIie
— Congress (@INCIndia) May 23, 2026
कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी, और लिखा कि कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में शनिवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की बैठक हुई. बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल , अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
The post मुस्लिम नेताओं से राहुल गांधी की अपील, अपने समुदाय से जुड़े मुद्दों को खुलकर उठाएं appeared first on Naya Vichar.

