Hot News

एक तरफ Anupam Kher की नसीहत, दूसरी तरफ Kashmera का तंज… Govinda के अफेयर विवाद में अब आया नया ट्विस्ट

गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं ने अब तूल पकड़ लिया है. पत्नी सुनीता आहूजा से अनबन और को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ कथित अफेयर की समाचारों के बीच लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान दोनों के साथ नजर आने की चर्चा ने मामला और गरमा दिया. इसी बीच अनुपम खेर ने गोविंदा को खास सलाह दी, तो कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर तीखा पोस्ट शेयर कर दिया. सुनीता आहूजा का बयान भी सुर्खियों में है. ऐसे में सवाल है कि इस पूरे विवाद पर अब गोविंदा क्या कहेंगे?

‘अपनी आदतों को काम पर हावी मत होने दो’ अनुपम खेर की तीखी सलाह

फरीदून शहरयार के साथ इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर ने गोविंदा के निजी जीवन में चल रहे बवाल पर चिंता व्यक्त की. अनुपम ने कहा- “मैं गोविंदा को बहुत पसंद करता हूँ और मैंने उनके साथ 10-12 फिल्में की हैं. डांस, एक्टिंग और इम्प्रोवाइजेशन में उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता. लेकिन आपको अपनी पर्सनल लाइफ या अपनी आदतों को अपनी पूरी जिंदगी और काम पर हावी नहीं होने देना चाहिए.” अनुपम खेर ने आगे कहा कि वह गोविंदा को जज करने वाले कोई नहीं होते, लेकिन उन्होंने गोविंदा को फोन किया था ताकि वह उनसे कह सकें कि ‘यह बुरा वक्त भी बीत जाएगा’. अनुपम के मुताबिक, गोविंदा अपने आस-पास के माहौल और जिंदगी की उलझनों में बुरी तरह फंस गए हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द वापसी करेंगे.

View on Instagram

कश्मीरा शाह का जहरीला हमला ‘घर तोड़ने वालों की गुलामी बंद करो’

वहीं दूसरी तरफ, गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह का गुस्सा भी सोशल मीडिया पर बुरी तरह फूट पड़ा है. कश्मीरा ने बिना किसी का नाम लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-

“मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग एक रहस्यमयी औरत को इतना ग्लैमराइज कर रहे हैं. घर तोड़ने वालों की तारीफ करना बंद करो और उन मर्दों को हीरो बनाना बंद करो जो अपनी समर्पित पत्नियों को कम उम्र की, महत्वाकांक्षी लड़कियों के लिए छोड़ देते हैं. यह बेहद घिनौना है”

View on Instagram

सुनीता आहूजा का छलका दर्द ‘इंसान धोखेबाज हैं, इनसे अच्छे तो जानवर हैं’

गोविंदा की इस हरकत से आहत उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने भी पैपराजी के सामने अपना दर्द बयां किया. सुनीता ने तंज कसते हुए कहा “इंसानों को कितना भी प्यार दे दो कोई फायदा नहीं है, वे सिर्फ धोखा ही देते हैं. इनसे अच्छे तो जानवर होते हैं जो हमेशा वफादार रहते हैं. इंसानों से नहीं, जानवरों से प्यार करो क्योंकि इंसान धोखेबाज होते हैं”

ये भी पढ़ें: 40 साल की शादी को पैरों तले रौंदा… लालबागचा राजा के दरबार में रूमर्ड GF को ले पहुंचे Govinda, राखी सावंत ने सरेआम उड़ाई धज्जियां

ये भी पढ़ें: जमुई कांड: ‘मैं बिहार में सुरक्षित हूं’ वाले मैथिली ठाकुर के दावे की नीरज पांडे ने उड़ाई धज्जियां, लिखा- “सबका बिहार एक जैसा नहीं”

The post एक तरफ Anupam Kher की नसीहत, दूसरी तरफ Kashmera का तंज… Govinda के अफेयर विवाद में अब आया नया ट्विस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top