Hot News

‘मक्का पर हमला कर सकते हैं हूती, सुरक्षित जगह जाएं’, सऊदी अरब ने जारी किया अलर्ट

सऊदी अरब ने अलर्ट जारी करते हुए यह सलाह दी है कि खतरा टलने तक वे अपने घरों या बिल्डिंग से बाहर न निकलें. लोगों से खुली जगहों और खिड़कियों से दूर रहने की सलाह दी गई है. सऊदी सिविल डिफेंस ने कहा कि किंगडम के नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफाॅर्म द्वारा संभावित खतरे के बारे में चेतावनी मैसेज भेजे जाने के बाद मक्का और सऊदी अरब के कई अन्य हिस्सों को अलर्ट पर रखा गया है.

मक्का पर हवाई हमले का खतरा

सऊदी सिविल डिफेंस डायरेक्टरेट की X पर एक पोस्ट में कहा गया कि मक्का शहर में नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म ने एक संभावित खतरे के बारे में चेतावनी जारी की है और लोगों के लिए निर्देश भी जारी किए गए हैं. हालांकि अलर्ट के कुछ ही देर बाद यह कहा गया कि मक्का शहर, तबुक प्रांत, जेद्दा गवर्नेट और यानबू गवर्नेट के लिए खतरा टल गया है. बावजूद इसके सुरक्षा चेतावनियों का पालन करने को कहा गया है.

अलर्ट जारी करने की क्या थी वजह?

हाल ही में मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में ड्रोन को देखा गया था. हालांकि उस ड्रोन को अविलंब इंटरसेप्ट कर दिया गया था, जिसकी वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ था. सऊदी अरब का यह कहना था कि यह हमला हूतियों ने किया है और इस तरह के हमले को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हालांकि हूतियों ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने किसी भी धार्मिक स्थल पर निशाना साधा था. चूंकि हूती ईरान समर्थित संगठन है और मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच सऊदी अरब और ईरान के रिश्तों में भी तनातनी जारी है.

चेतावनी में क्या कहा गया?

सऊदी सिविल डिफेंस ने अपने अलर्ट में कहा कि जिन लोगों तक यह अलर्ट पहुंच रहा है वे सुरक्षित जगह पर चले जाएं. उन्हें घरों में रहने की सलाह दी गई और यह भी कहा गया कि वे खिड़कियों से दूर रहें.खुली जगहों, खिड़कियों, कांच, बालकनी और छतों से दूर रहने की भी सलाह दी गई है.जो लोग बाहर थे, उन्हें पास की किसी बिल्डिंग में जाने की सलाह दी गई.

ये भी पढ़ें: छेड़खानी वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई समस्तीपुर पुलिस, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- 6 घंटे के अंदर गिरफ्तारी

The post ‘मक्का पर हमला कर सकते हैं हूती, सुरक्षित जगह जाएं’, सऊदी अरब ने जारी किया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top