Hot News

IPL 2026 के बाद भी CSK के साथ जुड़े रहेंगे धोनी? CEO ने माही के भविष्य पर दिया बड़ा अपडेट

Kasi Viswanathan On MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का रिश्ता आईपीएल के पहले सीजन 2008 से चला आ रहा है. लेकिन आईपीएल 2026 में पहली बार ऐसा देखने को मिला, जब धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मुकाबला नहीं स्पोर्ट्सा. टीम के साथ ज्यादातर मौकों पर यात्रा करने के बावजूद धोनी पूरे सीजन मैदान से बाहर रहे, जिसके बाद उनके आईपीएल भविष्य को लेकर लगातार सवाल उठने लगे.

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रांची के 45 वर्षीय दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज आईपीएल 2026 के बाद पांच बार की चैंपियन टीम से अलग हो सकते हैं. हालांकि अब CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने धोनी के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

धोनी के भविष्य को लेकर नहीं हुई है कोई चर्चा

काशी विश्वनाथन ने रेवस्पोर्ट्ज से बातचीत में कहा कि फ्रेंचाइजी ने अभी तक धोनी से उनके भविष्य को लेकर कोई चर्चा नहीं की है, क्योंकि वह अपने फैसले खुद लेना पसंद करते हैं और टीम प्रबंधन उनके फैसलों का सम्मान करता है.

किसी भी भूमिका में टीम के साथ रहें धोनी

उन्होंने कहा, ‘हमने अभी तक धोनी से इस बारे में कोई बात नहीं की है, क्योंकि जैसा कि आप जानते हैं कि वो अपने फैसले खुद लेते हैं और हम उसका सम्मान करते हैं. हम हमेशा चाहेंगे कि वह CSK के साथ स्थायी रूप से जुड़े रहें, चाहे खिलाड़ी, कोच या मेंटर किसी भी भूमिका में हों. यह पूरी तरह उनके फैसले पर निर्भर करेगा’. धोनी के भविष्य को लेकर अब भी तस्वीर साफ नहीं है, लेकिन CSK प्रबंधन के बयान से इतना जरूर तय माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी उन्हें किसी न किसी भूमिका में अपने साथ बनाए रखना चाहती है.

IPL 2026 में टीम के प्रदर्शन पर क्या बोले काशी विश्वनाथ?

आईपीएल 2026 में CSK के प्रदर्शन पर बात करते हुए काशी विश्वनाथन ने निराशा जाहिर की. चेन्नई की टीम इस सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही. उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह काफी निराशाजनक रहा कि हम प्लेऑफ में नहीं क्वालीफाई कर सके. टीम में कई युवा खिलाड़ी है. हमें उन्हें खुद को साबित करने के लिए समय देना होगा. हमें अपनी गलतियों को पहचानना होगा और मजबूत वापसी करनी होगी.

यह भी पढ़ें: रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, RCB को लगातार दो फाइनल में पहुंचाने वाले पहले कप्तान बने; धोनी की लिस्ट में हुए शामिल

The post IPL 2026 के बाद भी CSK के साथ जुड़े रहेंगे धोनी? CEO ने माही के भविष्य पर दिया बड़ा अपडेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top