लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी BMW ने इस साल अप्रैल में अपनी एडवेंचर बाइक F 450 GS लॉन्च की थी. अब कंपनी अपनी एंट्री-लेवल बाइक्स के पोर्टफोलियो को और भी मजबूत करने जा रही है. BMW ने सोशल मीडिया पर 1 अक्टूबर 2026 को एक नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने का टीजर जारी किया है. माना जा रहा है कि यह नया मॉडल F 450 GS के ही प्लेटफॉर्म पर आधारित एक शानदार ‘रोडस्टर’ बाइक हो सकती है.
BMW G 310 R की जगह आएगी नई बाइक?
पहले हिंदुस्तान में BMW की एंट्री-लेवल बाइक्स में G 310 R और G 310 GS शामिल थीं, जिन्हें अब कंपनी ने बंद कर दिया है. हालांकि, TVS के साथ मिलकर बनाई गई ट्रैक-फोकस्ड बाइक G 310 RR अभी भी बाजार में मौजूद है.
BMW ने इसी साल अप्रैल में एकदम नए प्लेटफॉर्म पर बनी F 450 GS को पेश किया था. एक बेहतरीन एडवेंचर टूरर के रूप में आई इस बाइक में 420cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 48hp की पावर और 43Nm का टॉर्क जनरेट करता है. सेगमेंट में पहली बार दिए गए ईजी राइड क्लच (ERC) और मात्र 178 किलो वजन के साथ इस बाइक ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं.
ये भी पढ़ें: Nissan Pixo: 259 Km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक कार पेश, 28 मिनट में हो जाएगी 15-80% चार्ज, जानें 6 शानदार फीचर्स
इंजन और सस्पेंशन में हो सकता है बदलाव
अब BMW इसी दमदार प्लेटफॉर्म का विस्तार करते हुए एक नई नेकेड रोडस्टर बाइक ला रही है. उम्मीद है कि इस नई मोटरसाइकिल, जिसे BMW की नेमिंग के हिसाब से F 450 R नाम दिया जा सकता है में F 450 GS वाला ही इंजन मिलेगा.
टीजर तस्वीर से बाइक की बहुत ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन इसमें अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क्स साफ देखे जा सकते हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि F 450 GS में 180mm ट्रैवल वाले 43mm के USD फोर्क्स मिलते हैं, लेकिन नई बाइक चूंकि एक रोडस्टर है, इसलिए इसके सस्पेंशन ट्रैवल को थोड़ा कम किया जा सकता है. ऐसा ही बदलाव इसके पिछले मोनोशॉक सस्पेंशन में भी देखने को मिल सकता है.
किससे होगा मुकाबला और कितनी होगी कीमत?
हाल ही में BMW ने F 450 GS की कीमतें बढ़ाई हैं, और अब इसकी शुरुआती कीमत 4.95 लाख रुपये हो गई है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी अपनी इस नई नेकेड रोडस्टर को किस कीमत पर उतारती है.
बाजार में इस नई BMW बाइक का सीधा मुकाबला Aprilia Tuono 457 स्पेशल एडिशन (कीमत 3.99 लाख रुपये) और सिंगल-सिलेंडर वाली KTM 390 Duke R (कीमत 3.45 लाख रुपये) जैसी धाकड़ बाइक्स से होगा.
इस नई बाइक की लॉन्चिंग 1 अक्टूबर, 2026 को शाम 5:30 बजे (हिंदुस्तानीय समयानुसार) होगी. लॉन्च से पहले इसके कुछ और टीजर और अहम डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: फुल चार्ज में 600km रेंज, 16 मिनट में चार्ज और 2.9 सेकंड में 100 की रफ्तार…Bentley की पहली इलेक्ट्रिक SUV Torcal लॉन्च
The post BMW 1 अक्टूबर को लॉन्च करेगी नई Naked Street Fighter बाइक, F 450 GS वाला इंजन मिलने की उम्मीद appeared first on Naya Vichar.

