Hot News

ईरान से डील के बदले डोनाल्ड ट्रंप ने रखी ये शर्त, अब्राहम अकॉर्ड्स का किया जिक्र

अब्राहम अकॉर्ड्स अमेरिका की पहल पर डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल में हुआ समझौता था. इसका मकसद इजराइल और अरब व मुस्लिम देशों के रिश्ते सामान्य करना था. अब ईरान से बातचीत के बीच ट्रंप फिर खाड़ी देशों पर दबाव बना रहे हैं कि वे भी इस समझौते में शामिल होकर इजराइल से रिश्ते बेहतर करें.

ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ किसी भी समझौते के लिए पाकिस्तान, मिस्र, तुर्की, कतर और सऊदी अरब को अब्राहम अकॉर्ड्स पर औपचारिक तौर पर हस्ताक्षर करने होंगे. कैबिनेट बैठक में ट्रंप ने कहा कि सऊदी अरब, कतर और दूसरे देशों को जल्द से जल्द इस समझौते में शामिल होना चाहिए. उन्होंने बताया कि उनके खास दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर इस पर काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें हमारे लिए यह करना चाहिए. अगर वे ऐसा करते हैं, तो यह ऐतिहासिक होगा. मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने अपने दूत स्टीव विटकॉफ से पूछा कि क्या और देशों को अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल कराया जा सकता है. इस पर विटकॉफ ने कहा कि कोशिशें जारी हैं. इसके बाद ट्रंप ने कहा कि अगर खाड़ी देश इस समझौते में शामिल नहीं होते, तो अमेरिका मध्य पूर्व में शांति की कोशिशों पर दोबारा विचार कर सकता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर खाड़ी देश अब्राहम अकॉर्ड्स पर हस्ताक्षर नहीं करते, तो शायद अमेरिका को ईरान के साथ समझौता नहीं करना चाहिए. ट्रंप ने इस समझौते में शामिल देशों, खासकर UAE की तारीफ की. उनका कहना था कि इससे सऊदी अरब, कतर और कुवैत जैसे देशों को आर्थिक और नेतृत्वक फायदा होगा.

अब्राहम अकॉर्ड्स क्या है?

अब्राहम अकॉर्ड्स की शुरुआत साल 2020 में हुई थी. इसमें यहूदी, ईसाई और इस्लाम तीनों धर्मों में सम्मान दिया जाता है. अब्राहम अकॉर्ड्स के तहत इजराइल और अरब देशों के बीच व्यापार, तकनीक, पर्यटन, दवा और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है. इस समझौते के तहत UAE और बहरीन इजराइल के साथ आधिकारिक रिश्ते बनाने वाले पहले खाड़ी देश बने. बाद में मोरक्को और सूडान भी इस समझौते में शामिल हो गए.

The post ईरान से डील के बदले डोनाल्ड ट्रंप ने रखी ये शर्त, अब्राहम अकॉर्ड्स का किया जिक्र appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top