Hot News

Karuppu की ब्लॉकबस्टर सक्सेस पर गदगद हुए डायरेक्टर, इस शख्स को खास अंदाज में कहा थैंक्यू

Karuppu: साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ इस वक्त जबरदस्त चर्चा में है. फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. इसने 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर तबाही मचा दी. मूवी ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. इसी बीच डायरेक्टर आरजे बालाजी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर सूर्या का शुक्रियादा किया.

करप्पु के ब्लॉकबस्टर होने पर डायरेक्टर ने सूर्या को कहा थैंक्यू

आरजे बालाजी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया. जिसके कैप्शन में सूर्या का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, “पहले दिन से ही, आपने मुझ पर भरोसा किया. उसी भरोसे ने मेरे सपने को सच कर दिखाया. उसी साथ ने मेरी जिंदगी में एक नए सफर की शुरुआत की और फिर… ‘करुप्पु’ (Karuppu) बन गई. मैंने आपसे जो वादा किया था, वह एक मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म के तौर पर सच हो गया…!!! @actorsuriya सर, आपके बिना यह सब मुमकिन नहीं हो पाता!!! आपने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी है, सर, आपको बहुत प्यार… आपके भरोसे, सम्मान और सबसे जरूरी बात, इस खूबसूरत रिश्ते के लिए शुक्रिया, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा…!” यह फिल्म अभी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

करुप्पु, तमिल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

‘करुप्पु’ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में शामिल हो चुकी है और एक बार फिर साबित कर दिया है कि सूर्या की फैन फॉलोइंग आज भी बेहद मजबूत है. इसमें सूर्या करुप्पुस्वामी के दमदार किरदार में नजर आए हैं. वहीं आरजे बालाजी ने एडवोकेट बेबी कन्नन नाम के विलेन का रोल निभाया है. फिल्म में तृषा कृष्णन, शिवदा, इंद्रंस, अनघा माया रवि और स्वासिका जैसे कलाकार भी गैं. इसका म्यूजिक साई अभ्यंकर ने तैयार किया है.

क्या है करप्पु की कहानी

करप्पु एक ऐसे रक्षक देवता वेट्टई करुप्पु के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक वकील बन जाता है, जब सिस्टम भ्रष्ट होता है. उसका मकसद एक मासूम लड़की को न्याय दिलाना और उसकी जिंदगी बचाना है, जिसे तुरंत लीवर ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है. दमदार कहानी, इमोशनल मोमेंट्स और शानदार परफॉर्मेंस की वजह से ‘करुप्पु’ दर्शकों के दिलों में खास जगह बना रही है.

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर फिल्म पास हुई या फेल, कलेक्शन देख रह जाएंगे हैरान

The post Karuppu की ब्लॉकबस्टर सक्सेस पर गदगद हुए डायरेक्टर, इस शख्स को खास अंदाज में कहा थैंक्यू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top