Hot News

20-21 जून की सभी मेडिकल छात्रों की छुट्टी पर रोक, NMC ने जारी की एडवाइजरी

NEET UG RE Exam: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम 21 जून को आयोजित होने जा रहा है. परीक्षा से पहले नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने देशभर के मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है. आयोग ने कॉलेज प्रशासन को 20 और 21 जून को छात्रों को छुट्टी नहीं देने की सलाह दी है. आयोग ने कहा कि केवल इमरजेंसी कंडीशन और वैलिड रीजन पर ही छुट्टी मिलेगी.

NMC ने क्यों जारी एडवाइजरी?

NMC का कहना है कि यह कदम परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उठाया गया है. आयोग ने मेडिकल कॉलेजों (Medical College) के छात्रों को परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की गलत एक्टिविटी से दूर रहने की सलाह दी है. साथ ही कॉलेज प्रशासन से कहा कि वे छात्रों की अटेंडेंस पर नजर बनाए रखें और उनकी लीव अप्रूव न करें.

21 जून को होगा री-एग्जाम

NTA द्वारा 21 जून 2026 को NEET UG की परीक्षा आयोजित की जा रही है. परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

NTA ने अभ्यर्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अपनी तैयारी पर फोकस करने की अपील की है. साथ ही परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कई छात्र-अनुकूल उपाय भी लागू किए गए हैं.

परीक्षा के लाखों स्टूडेंट्स ने जारी किया एडमिट कार्ड

नीट यूजी री-एग्जाम के लिए पूर्व में एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया था. 16 जून को NTA द्वारा जारी एक अपडेट के अनुसार, करीब 10 लाख स्टूडेंट्स ने नीट यूजी परीक्षा के लिए उस तारीख तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया था. शुरुआत में नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कैंडिडेट्स को स्लो सर्वर और टेक्निकल गड़बड़ी के कारण परेशानी हुई. लेकिन बाद में NTA की ओर से समस्या का समाधान कर दिया गया.

यह भी पढ़ें- परीक्षा देने जाने से पहले देखें मार्किंग स्कीम, NTA ने कहा भूल से भी न करें ये गलती 

The post 20-21 जून की सभी मेडिकल छात्रों की छुट्टी पर रोक, NMC ने जारी की एडवाइजरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top