Hot News

पीएम मोदी ने कहा- हैप्पी बर्थडे राहुल गांधी, दीर्घायु की कामना करता हूं

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी 19 जून 2026 को 56 वर्ष के हो गए. मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं.

राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था. वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे हैं. वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सदस्य और निचले सदन में नेता प्रतिपक्ष हैं. वह पिछले 22 वर्षों से सक्रिय नेतृत्व में हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने क्या लिखा एक्स पर?

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. संविधान के आदर्शों के प्रति आपकी अटूट निष्ठा और वंचित एवं अनसुनी आवाजों के लिए आपका अडिग संघर्ष लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहा है. समावेशिता, सामाजिक न्याय, सद्भाव और करुणा की कांग्रेस पार्टी की गौरवशाली परंपरा आपके सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व में स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित होती है. उन्होंने कहा कि जनता के बीच राहुल गांधी के निरंतर संवाद और सत्ता से निर्भीक होकर सच कहने के साहस के माध्यम से आपने सदैव समाज के सबसे कमजोर और हाशिए पर खड़े लोगों के अधिकारों और हितों की सशक्त पैरवी की है.

पवन खेड़ा ने क्या कहा राहुल गांधी के जन्मदिन पर

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहुत कम नेताओं ने इतने लंबे समय तक इतनी कटुता भरी आलोचना और इतने लंबे समय तक निरंतर सार्वजनिक जांच परख का सामना किया है. ऐसी परिस्थितियों में अधिकतर लोग सार्वजनिक जीवन से पीछे हट जाते. लेकिन उन्हें कमजोर करने का हर प्रयास मानो उनके संकल्प को और दृढ़ करता गया, उनकी नेतृत्व को और परिपक्व बनाता गया, और जनता से उनके संबंध को और गहरा करता गया. 

The post पीएम मोदी ने कहा- हैप्पी बर्थडे राहुल गांधी, दीर्घायु की कामना करता हूं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top