Doraemon Movie India Release Date: डोरेमोन फैंस के लिए एक सुपर एक्साइटिंग अपडेट सामने आई है. बचपन का फेवरेट रोबोटिक कैट एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. ‘डोरेमोन द मूवी: न्यू नोबिता एंड द कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’ 2 अक्टूबर 2026 को हिंदुस्तानभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एडवेंचर, दोस्ती और कई मजेदार ट्विस्ट से भरपूर यह फिल्म बच्चों के साथ-साथ उन युवाओं को भी पसंद आने वाली है, जो डोरेमोन को देखते हुए बड़े हुए हैं.
Doraemon Movie India Release: डोरेमोन फिल्म हिंदुस्तान में होगी रिलीज
हिंदुस्तान में डोरेमोन फिल्म को टीवी असाही और पीवीआर आईनॉक्स पिक्चर्स मिलकर रिलीज कर रहे हैं. अच्छी बात यह है कि दर्शक इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में देख सकेंगे. यानी देश के अलग-अलग हिस्सों के फैंस अपनी पसंदीदा भाषा में इस नए एडवेंचर का मजा उठा पाएंगे.
Doraemon Movie Story: क्या होगी डोरेमोन की कहानी
इस बार डोरेमोन, नोबिता और उनकी गैंग एक जबरदस्त अंडरवॉटर मिशन पर निकलने वाली है. समुद्र की गहराइयों में छिपे रहस्य, नई चुनौतियां और रोमांचक खोजें इस कहानी को और भी दिलचस्प बनाने वाली हैं. साथ ही फिल्म दोस्ती, टीमवर्क और एक-दूसरे का साथ देने की खूबसूरत सीख भी देती नजर आएगी.
Doraemon Movie Promotion: डोरेमोन का होगा जबरदस्त प्रमोशन
फिल्म की रिलीज को लेकर मेकर्स ने बड़े लेवल पर प्रमोशन की तैयारी की है. इसके लिए देशभर में स्कूल एक्टिविटीज, डिजिटल कैंपेन, मॉल इवेंट्स और कई फैन एंगेजमेंट प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे. यानी रिलीज से पहले ही डोरेमोन का माहौल बनने वाला है. इतना ही नहीं, डोरेमोन CORE 2026 इवेंट में भी खास अंदाज में नजर आएगा. यह आयोजन 20 और 21 जून को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा. यहां फैंस को डोरेमोन थीम वाले इंस्टॉलेशन, मजेदार एक्टिविटी जोन, फोटो क्लिक करने के लिए शानदार स्पॉट्स और एक विशाल डोरेमोन इन्फ्लेटेबल देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Early Review: कॉकटेल 2 हिट होगी या मिस, टिकट खरीदने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू, मिले इतने स्टार्स
यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा
The post अंडरवॉटर मिशन पर निकलेंगे नोबिता और डोरेमोन, नई एडवेंचर फिल्म इस दिन होगी रिलीज appeared first on Naya Vichar.

