Hot News

Sanchita Ugale Final Moments: फंदे से उतारा तब चल रही थीं सांसें… संचिता उगले की मौसी ने बताया आखिरी मिनटों का सच

Sanchita Ugale Final Moments: टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 14 जून 2026 को मुंबई के नालासोपारा वाले घर में उन्होंने खुदकुशी कर ली. इस समाचार ने उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है. हर कोई बस यही जानना चाहता है कि आखिर हंसती-स्पोर्ट्सती संचिता ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? इस बीच, संचिता की मौसी ने मीडिया के सामने आकर उस आखिरी शाम की एक-एक बात बताई है.

बाजार और डांस क्लास की बात कहकर सबको भेजा बाहर

Sanchita ugale, pc: instagram

Telly Masala को दिए इंटरव्यू ने संचिता की मौसी ने बताया कि उस दिन दोपहर के खाने के बाद सब कुछ ठीक था. संचिता की एक दोस्त भी आई थी, जिसके साथ सबने मजे से खाना खाया. इसके बाद संचिता के मम्मी-पापा बाजार जाने लगे और उन्होंने संचिता को भी साथ चलने को कहा. लेकिन संचिता ने मना कर दिया और कहा कि वो अपनी छोटी बहन के साथ डांस क्लास जाएगी.

शाम को करीब 7 बजने में जब 10 मिनट बाकी थे, तो छोटी बहन ने कहा कि डांस क्लास का समय हो रहा है, चलो. इस पर संचिता ने फिर मना कर दिया और कहा, “मेरा मन नहीं है, तुम जाओ, मैं घर पर ही रुकती हूं.” इसके बाद उसकी बहन अकेली चली गई और संचिता घर में बिल्कुल अकेली रह गई.

पिता ने कमरे में देखा तो उड़ गए होश

करीब 7:30 बजे, जब मम्मी-पापा बाजार से लौटे तो घर का दरवाजा बंद था. उन्होंने कुंडी खटखटाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई. काफी कोशिशों के बाद जब उन्होंने धक्का मारकर दरवाजा खोला, तो उन्हें लगा कि शायद संचिता सो गई होगी. लेकिन जैसे ही उसके पिता कमरे के अंदर गए, उन्होंने देखा कि संचिता पंखे से साड़ी के सहारे लटकी हुई थी.

यह भी पढ़ें: आलीशान घर छोड़ नदी किनारे जमीन पर सो गए कॉमेडियन Sunil Grover, वीडियो देख लोग बोले- ‘क्या बंदा है यार’

अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गईं सांसें

मौसी ने रोते हुए एक और हैरान करने वाली बात बताई. उन्होंने कहा कि जब संचिता को फंदे से नीचे उतारा गया, तब उसकी सांसें चल रही थीं, उसमें थोड़ी जान बाकी थी. घरवाले उसे तुरंत अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टर के पास पहुंचते ही डॉक्टर ने कह दिया कि वह अब इस दुनिया में नहीं रही.

क्यों परेशान थीं संचिता?

Sanchita ugale, pc: instagram

संचिता के दोस्तों और घरवालों का कहना है कि वो काम को लेकर बहुत ज्यादा स्ट्रेस में थीं. उनके पिता ने बताया कि संचिता के नए शो ‘साजन घर’ के मेकर्स उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रहे थे. उनसे बहुत ज्यादा काम कराया जा रहा था, जिसकी वजह से वो ठीक से सो भी नहीं पा रही थीं. उनकी दोस्त गीतांजलि ने भी बताया कि संचिता अपने काम से खुश नहीं थीं और काफी परेशान चल रही थीं.

यह भी पढ़ें: Eetha First Look: ‘स्त्री 2’ के बाद विठाबाई बनीं श्रद्धा कपूर, नई फिल्म ‘ईथा’ के टीजर में प्रेग्नेंसी डांस सीन देख लोग बोले- अगली ब्लॉकबस्टर

The post Sanchita Ugale Final Moments: फंदे से उतारा तब चल रही थीं सांसें… संचिता उगले की मौसी ने बताया आखिरी मिनटों का सच appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top