Hot News

नई Citroen eC3X खरीदने का प्लान है? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें

इंडियन EV मार्केट में नई एंट्री करने वाली यह कार उस रणनीति का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत Citroen ने 2025 में Aircross, Basalt और C3 जैसे मॉडलों को नए ‘X’ नामकरण के साथ अपडेट करके की थी. नई eC3X में कई ऐसे अपडेट्स और सुधार किए गए हैं जो इसे डेली यूज के लिए एक बेहद प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक कार बनाते हैं. अगर आप अपनी मेहनत की कमाई इस नई इलेक्ट्रिक कार पर खर्च करने का विचार कर रहे हैं, तो खरीदारी का फैसला लेने से पहले इसके बारे में ये आइए 5 जरूरी बातें जान लेते हैं.

Citroen eC3X: कीमत और बुकिंग

इसकी शुरुआती (इंट्रोडक्टरी) कीमत ₹10.25 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो eC3 के समान वेरिएंट से ₹1.74 लाख तक सस्ती है. हालांकि, यह खास शुरुआती कीमत सीमित समय के लिए ही उपलब्ध होगी. इसके बाद eC3X की कीमत वेरिएंट के हिसाब से ₹11.99 लाख से ₹13.26 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच होगी. यह इलेक्ट्रिक हैचबैक SUV जैसी दमदार स्टांस के साथ आती है और इसे तीन वेरिएंट्स (Live, Live (O) और Shine) में पेश किया गया है. लॉन्च होते ही हिंदुस्तान भर में Citroen eC3X की बुकिंग शुरू हो चुकी है.

Citroen eC3X: BaaS प्राइस और रेंटल

कंपनी इस EV को नॉर्मल खरीद ऑप्शन के साथ-साथ Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल में भी पेश कर रही है. BaaS ऑप्शन चुनने पर कार की शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है. फिलहाल, Citroen ने इस स्कीम के तहत eC3X की इंट्रोडक्टरी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹6.89 लाख रखी है. हालांकि, इसमें बैटरी खरीदनी नहीं होती, बल्कि उसके लिए ₹2.26 प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया देना पड़ता है. हालांकि, अलग-अलग वेरिएंट्स की BaaS कीमतों का खुलासा कंपनी ने अभी तक नहीं किया है.

यह भी पढ़ें: Tata Motors का बड़ा फैसला, 1 जुलाई से महंगे होंगे कमर्शियल वाहन, खरीदने की सोच रहे हैं तो जान लें नई कीमतों का असर

Citroen eC3X: बैटरी और रेंज

कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 325 km (MIDC) तक चल सकती है, जो eC3 के मुकाबले 79 km ज्यादा है. हालांकि इसमें वही 29.2 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, लेकिन इसकी एफिशिएंसी को बेहतर बनाया गया है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो eC3X में फ्रंट एक्सल पर लगा इलेक्ट्रिक मोटर 57 bhp की पावर और 143 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह इलेक्ट्रिक कार 0 से 60 km/h की रफ्तार सिर्फ 6.8 सेकंड में पकड़ लेती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 107 km/h है. 3.3 kW AC चार्जर से बैटरी को 10% से 100% तक चार्ज होने में लगभग 10.3 घंटे लगते हैं. वहीं, अगर आप जल्दी में हैं तो DC फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को 10% से 80% तक सिर्फ 57 मिनट में चार्ज किया जा सकता है.

Citroen eC3X: वारंटी

इसमें मिलने वाला 29.2 kWh बैटरी पैक 7 साल या 1.4 लाख किलोमीटर तक की वारंटी के साथ आता है, जबकि इलेक्ट्रिक मोटर पर 5 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी मिलती है. हालांकि, यह कवरेज केवल निजी (Private) खरीदारों के लिए लागू है. वहीं, अगर इस EV का यूज कमर्शियल कामों के लिए किया जाता है, तो बैटरी और मोटर की वारंटी घटकर 3 साल या 1.25 लाख किलोमीटर (जो भी पहले पूरा हो) रह जाती है. इसके अलावा, गाड़ी की स्टैंडर्ड वारंटी 3 साल या 1.25 लाख किलोमीटर की है, जो सभी कस्टमर्स पर समान रूप से लागू होती है.

Citroen eC3X: सेफ्टी

कंपनी ने इसके टॉप-एंड Shine वेरिएंट में 6 एयरबैग्स दिए हैं, जबकि बाकी वेरिएंट्स में अब 4 एयरबैग्स मिलते हैं. इसके अलावा, कार में ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, स्पीड-सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक और हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं. खास बात यह है कि कस्टमर्स चाहें तो फ्रंट और रियर डैशकैम्स का ऑप्शन भी चुन सकते हैं. ये सिर्फ रिकॉर्डिंग ही नहीं करते, बल्कि Lane Departure Warning (LDW), Front Vehicle Distance Alert (FVDA) और पैदल यात्रियों या गैर-मोटर चालित गाड़ियों की पहचान जैसी एडवांस प्रेडिक्टिव सेफ्टी सुविधाएं भी ऑफर करते हैं.

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki ने बढ़ाए eVitara के दाम, खरीदने से पहले देखें नए प्राइस

The post नई Citroen eC3X खरीदने का प्लान है? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top