Karisma Kapoor Beauty Secrets: बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज 51 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उन्हें देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता. वह आज भी उतनी ही सुंदर और फिट दिखती हैं जितनी पहले दिखती थीं. हाल ही में करिश्मा ने अपनी इस खूबसूरती का एक बहुत बड़ा राज खोला है. उन्होंने बताया कि वह अपने चेहरे को चमकाने के लिए किसी महंगी क्रीम या फेशियल का इस्तेमाल नहीं करती हैं, बल्कि अपनी दादी-नानी के देसी नुस्खों पर भरोसा करती हैं.
दादी का वो खास नुस्खा (Karisma Kapoor Desi Skincare Routine)

FPJ से बातचीत में करिश्मा कपूर ने बताया कि वह बहुत ही सीधा-साधा नियम मानती हैं, “जितना कम चीजें इस्तेमाल करो, उतना अच्छा है.” उन्होंने बचपन से अपने घर में जो देखा, आज भी वही करती हैं. करिश्मा ने कहा, “हम बचपन से घर में चेहरे पर घी और मलाई लगाते हुए बड़े हुए हैं.” उन्होंने बताया कि उनकी दादी हमेशा खाने में और चेहरे पर घी लगाने की सलाह देती थीं. करिश्मा आज भी रोटी या चावल में घी डालकर जरूर खाती हैं, क्योंकि उनका मानना है कि घी अंदर जाकर शरीर को फायदा पहुंचाता है, जिससे चेहरे पर असली ग्लो आता है.वह और उनकी बहन करीना कपूर आज भी इस फैमिली ट्रेडिशन को अपना रही हैं.
करिश्मा की नई वेब सीरीज ‘ब्राउन’ (Karisma Kapoor Web Series Brown)

करिश्मा कपूर के काम की बात करें तो उनकी एक नई वेब सीरीज आई है जिसका नाम है ‘ब्राउन’. यह सीरीज 5 जून 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज हो चुकी है. इस सीरीज में करिश्मा कपूर ने कोलकाता पुलिस की एक जासूस ‘रीता ब्राउन’ का दमदार रोल निभाया है, जो एक मर्डर केस की गुत्थी सुलझाती है. इस शो में उनके साथ सोनी राजदान और जीशू सेनगुप्ता जैसे बड़े कलाकार भी हैं.
यह भी पढ़ें: Dhindora 2: भुवन बाम की ‘ढिंडोरा 2’ की शूटिंग शुरू, इस बार अकेले ही निभाएंगे 9-10 धांसू रोल
The post Karisma Kapoor Beauty Secrets: 51 की उम्र में भी 25 जैसी दिखती हैं करिश्मा कपूर, खुद बताया अपनी खूबसूरती का वो ‘देसी नुस्खा’ जो हर घर में है मौजूद appeared first on Naya Vichar.

