Hot News

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु 28 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

समस्तीपुर मंडल द्वारा मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, पूर्णिया कोर्ट एवं सुपौल से पाटलिपुत्र के लिए विशेष ट्रेनों का परिचालन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2026 के अभ्यर्थियों की सुविधा तथा उनकी सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल द्वारा 28 जून 2026 (रविवार) को विभिन्न स्टेशनों से पाटलिपुत्र के लिए छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

विशेष ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है

1. गाड़ी संख्या 03217 मधुबनी से 15:00 बजे प्रस्थान कर सिवान 22:00 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन दरभंगा–लहेरियासराय–समस्तीपुर– मुजफ्फरपुर–हाजीपुर–सोनपुर–छपरा होकर चलेगी।

2. गाड़ी संख्या 03218 दरभंगा से 14:45 बजे प्रस्थान कर पाटलिपुत्र 19:45 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन लहेरियासराय– समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर–हाजीपुर होकर चलेगी।

3. गाड़ी संख्या 03219 मुजफ्फरपुर से 15:00 बजे प्रस्थान कर पाटलिपुत्र 18:00 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन हाजीपुर–सोनपुर होकर चलेगी।

4. गाड़ी संख्या 03220 बापूधाम मोतिहारी से 15:00 बजे प्रस्थान कर पाटलिपुत्र 20:30 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन चकिया–मुजफ्फरपुर–हाजीपुर होकर चलेगी।

5. गाड़ी संख्या 03221 पूर्णिया कोर्ट से 15:00 बजे प्रस्थान कर पाटलिपुत्र 22:00 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन सहरसा–खगड़िया– बेगूसराय–बरौनी– शाहपुर पटोरी–हाजीपुर होकर चलेगी।

6. गाड़ी संख्या 03222 सुपौल से 14:45 बजे प्रस्थान कर पाटलिपुत्र 21:00 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन सहरसा–खगड़िया– बेगूसराय–बरौनी– शाहपुर पटोरी–हाजीपुर होकर चलेगी।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top