Hot News

भारत दौरे पर जल्द आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा- पीएम मोदी के साथ रिश्ते बहुत अच्छे

रुबियो ने घोषणा की है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में हिंदुस्तान का दौरा करेंगे. उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य हिंदुस्तान और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है, खासकर व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिये. साथ ही रुबियो ने कहा कि पीएम मोदी के साथ हमारे रिश्ते बहुत ही अच्छे हैं.

हिंदुस्तान और अमेरिका बहुत करीबी साथी : अमेरिकी विदेश मंत्री

न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा है कि हिंदुस्तान-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में है. यह  लगभग पूरा होने के करीब है. उन्होंने यह भी पुष्टि की कि अगले साल की शुरुआत में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की हिंदुस्तान यात्रा की तैयारियां चल रही हैं. हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रपति हिंदुस्तान आएंगे, यही हमारी कोशिश है. यह काफी सकारात्मक बात है क्योंकि हिंदुस्तान जो है वो अमेरिका का बहुत करीबी साथी और सहयोगी है.

एनर्जी सेक्टर को लेकर रुबियो ने क्या कहा?

एनर्जी सेक्टर में सहयोग को लेकर मार्को रुबियो ने कहा कि हिंदुस्तान और अमेरिका एनर्जी सप्लाई बढ़ाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिनके पास भारी कच्चे तेल (हेवी क्रूड) को रिफाइन करने की क्षमता है.

यह भी पढ़ें : अमेरिका-ईरान फिर भिड़े: ड्रोन-मिसाइल ठिकानों पर अमेरिकी स्ट्राइक, ईरान ने तुरंत किया पलटवार

2020 के बाद ट्रंप की यह पहली हिंदुस्तान यात्रा होगी

अगर यह दौरा होता है, तो फरवरी 2020 के बाद ट्रंप की यह पहली हिंदुस्तान यात्रा होगी. व्हाइट हाउस में दूसरी बार लौटने के बाद भी यह उनका पहला हिंदुस्तान दौरा होगा. ट्रंप और पीएम मोदी की आखिरी मुलाकात फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी. यह करीब 16 महीने बाद दोनों नेताओं की पहली आमने-सामने की द्विपक्षीय बैठक थी.

The post हिंदुस्तान दौरे पर जल्द आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा- पीएम मोदी के साथ रिश्ते बहुत अच्छे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top