Video : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार ड्राइवर ने कट मिस होने के बाद हाईवे पर ही गाड़ी रिवर्स कर दी, तभी पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो SUV ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे का वीडियो सामने आया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आप भी देखें ये वीडियो.
Delhi Dehradun Expressway
If you miss the exit,use the next exit !!!pic.twitter.com/Nhvjm8agxQ— DriveSmart🛡️ (@DriveSmart_IN) June 28, 2026
हरियाणा के बहादुरगढ़ से हरिद्वार जा रहा था परिवार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के हलगोया कट के पास हुए इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आ गया है. वीडियो में हादसे का पूरा मंजर कैद है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस भी इसी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के वक्त परिवार हरियाणा के बहादुरगढ़ से हरिद्वार जा रहा था. उनका प्लान गंगा में स्नान करने और मंदिरों के दर्शन करने का था. लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें उनकी यात्रा बीच में ही खत्म हो गई.
क्या नजर आ रहा है सीसीटीवी फुटेज में
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि परिवार की कार हलगोया कट पार करके आगे निकल गई थी और फिर उसे समझ आया कि एग्जिट छूट गया है. इसके बाद ड्राइवर ने हाईवे पर ही गाड़ी रिवर्स करनी शुरू कर दी और निर्माणाधीन (अंडर कंस्ट्रक्शन) हिस्से से वापस कट की ओर जाने की कोशिश की. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो SUV ने कार को जोरदार टक्कर मार दी.
The post Video : एक गलती और उजड़ गया परिवार! रिवर्स कर रही कार को SUV ने मारी टक्कर, 4 की मौत appeared first on Naya Vichar.

