गिरिडीह से बिनोद शर्मा की रिपोर्ट
Giridih Patient Death: गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मुहल्ला स्थित डॉ एन के सिन्हा (फिजियोथेरेपी) क्लीनिक में इलाज कराने आए एक मरीज की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने क्लीनिक में जमकर हंगामा किया. मृतक की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के 28 नंबर निवासी राजकुमार पासवान के रूप में हुई है.
दर्द के इलाज के लिए पहुंचा था मरीज
परिजनों के अनुसार राजकुमार पासवान कंधे के दर्द की शिकायत लेकर रविवार सुबह करीब 11 बजे क्लीनिक पहुंचा था. वहां डॉक्टर द्वारा उन्हें एक इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. परिजनों का कहना है कि इंजेक्शन लगने के बाद राजकुमार की तबीयत लगातार खराब होती गई. उन्हें राहत नहीं मिली और सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई.
गिरिडीह: झिंझरी स्थित एक क्लीनिक में इलाज के बाद मरीज की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया. परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.#Giridih #Jharkhand #Health #Police #PrabhatKhabarJharkhand pic.twitter.com/avTIyrZOsl
— Naya Vichar Jharkhand (@jharkhand_pk) June 30, 2026
पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच जारी
घटना से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग मंगलवार को क्लीनिक पहुंच गए. उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए क्लीनिक परिसर में हंगामा किया. सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. डॉक्टर पर लगाए गए लापरवाही के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. जांच पूरी होने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा.
यह भी पढ़ें: तारा शाहदेव मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रकीबुल को राहत नहीं, हाईकोर्ट में जमानत याचिका खारिज
यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग मामले में भाई को आजीवन कारावास, साक्ष्य छिपाने के दोषी पिता को तीन साल की सजा
यह भी पढ़ें: धनबाद के गोल्डन वेडिंग पैलेस पर चलेगा निगम का बुल्डोजर, 15 दिन का मिला अल्टीमेटम
The post गिरिडीह में इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी मरीज की तबीयत, मौत के बाद क्लीनिक में परिजनों का हंगामा appeared first on Naya Vichar.

