Hot News

यमुना एक्सप्रेसवे बस और ट्रेलर की टक्कर, चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल

Accident on Yamuna Expressway:उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रेलर की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंची.

बस और ट्रेलर की टक्कर

मथुरा के राया थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 112 के पास तेज रफ्तार बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर हो गई. इसने चार लोगों की जान ले ली, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं. घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

The post यमुना एक्सप्रेसवे बस और ट्रेलर की टक्कर, चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top