सुनीता आहूजा ने कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ अपनी लड़ाई खत्म कर ली है. नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप सच या सजा’ में आकांक्षा चौधरी संग बात करते हुए गोविंदा की वाइफ ने बताया कि सुलह आखिरकार कैसे हुई.
Sunita Ahuja Recalls Emotional Reunion With Krushna And Kashmera: सुनीता आहूजा बोली- कश्मीरा शाह ने पैर पकड़कर मांगी माफी
सुनीता ने एपिसोड के दौरान कहा, “मैं लाफ्टर शेफ्स में गई थी, वहीं 14-15 साल बाद मेरा और कृष्णा का पैचअप हुआ. मैंने उसके बच्चों को भी कभी नहीं देखा था, जबकि अब वो 9 साल के हो चुके हैं. मैंने तो कृष्णा को बचपन से पाला-पोसा है.” उन्होंने आगे कहा, ”कश्मीरा बहुत अच्छी लड़की है. वो मेरे पैरों पर गिर गई और रोते-रोते माफी मांगने लगी. उसे देखकर मैं भी रोने लगी. 14 साल बाद मैं उन दोनों से मिल रही थी. कश्मीरा ने मेरे पैर पकड़कर कहा, ‘सॉरी, मुझसे गलती हो गई थी.”
Krushna-Kashmera Controversy with Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा के साथ कृष्णा-कश्मीरा का विवाद
कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच अनबन की शुरुआत उस समय हुई थी, जब गोविंदा को टीवी पर कृष्णा के कुछ जोक्स पसंद नहीं आए थे. इसके बाद दोनों परिवारों के रिश्तों में दूरियां बढ़ती चली गईं. वहीं, सुनीता आहूजा भी कृष्णा और उनके परिवार से नाराज हो गई थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी एक वजह कश्मीरा शाह का पुराना ट्वीट था, जिसमें उन्होंने “पैसों के लिए डांस करने वाले लोगों” का जिक्र था. सुनीता को लगा था कि यह पोस्ट गोविंदा के लिए लिखी गई है.
समय के साथ यह विवाद और गहरा हो गया. कृष्णा ने एक बार दावा किया था कि उनके बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान गोविंदा उनसे मिलने नहीं आए थे. साल 2024 में सुनीता आहूजा ने यहां तक कह दिया था कि वह ‘द कपिल शर्मा शो’ में इसलिए नहीं जातीं, क्योंकि उसमें कृष्णा अभिषेक नजर आते हैं. हालांकि, जब गोविंदा के पैर में गलती से गोली लग गई थी, तब कृष्णा और कश्मीरा उन्हें अस्पताल में देखने पहुंचे थे.
यह भी पढ़ें- सालों बाद एक हुआ गोविंदा का परिवार, Sunita Ahuja ने कहा- मैंने दोनों बच्चों को माफ कर दिया, अब दुश्मनी खत्म
यह भी पढ़ें- 14 साल का लंबा इंतजार खत्म… सुनीता आहूजा ने कृष्णा-कश्मीरा संग मुलाकात पर कही दिल की बात
The post कश्मीरा मेरे पैरों पर गिरकर रोने लगी… सुनीता आहूजा ने सुनाया इमोशनल पैचअप का किस्सा appeared first on Naya Vichar.
