Hot News

आगरा: पति की हत्या कर बाथरूम के नीचे दफनाया शव, 45 दिन तक लापता होने का करती रही नाटक

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने एक स्त्री को अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि स्त्री ने 45 साल के अपने पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या करने के बाद शव को घर के बाथरूम के फर्श के नीचे दबा दिया. हैरानी की बात यह है कि उसने खुद ही पति के लापता होने की शिकायत भी पुलिस में दर्ज कराई थी. जांच के दौरान पुलिस ने बाथरूम का फर्श खुदवाया, जहां से शव बरामद हुआ.

व्यक्ति के लापता होने की शिकायत के बाद रूबी शर्मा से हुई पूछताछ

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अमीषा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि शर्मा की कथित तौर पर हत्या उनकी पत्नी रूबी शर्मा ने की थी. उन्होंने बताया कि रूबी शर्मा ने अपने अपराध को छिपाने के लिए शव को कथित तौर पर बाथरूम के फर्श के नीचे दबा दिया और ऊपर से कंक्रीट डाल दिया. उन्होंने बताया कि यह जानकारी तब सामने आयी जब पुलिस ने व्यक्ति के लापता होने की शिकायत के बाद रूबी शर्मा से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने कथित हत्या का पता लगाया और शव बरामद किया.

पुलिस ने बताया कि रूबी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्त्री ने शराब की लत और रोज होने वाले झगड़ों से परेशान होकर करीब डेढ़ महीने पहले अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर दी.

पड़ोसी ने क्या बताया?

पड़ोसी गौरव दीक्षित ने बताया कि सुरेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे. सुरेंद्र मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले थे और पिछले नौ साल से परिवार के साथ आगरा की रेणुका धाम कॉलोनी में रह रहे थे. जब सुरेंद्र अचानक लापता हुए तो पड़ोसियों ने कई बार उनकी पत्नी रूबी शर्मा से पूछा, लेकिन वह हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल देती थी. इसी वजह से लोगों को शक होने लगा.

The post आगरा: पति की हत्या कर बाथरूम के नीचे दफनाया शव, 45 दिन तक लापता होने का करती रही नाटक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top