Hot News

मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह हत्या, मंदिर जा रहे किराना व्यवसायी को गोलियों से भूना

मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

Murder In Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में शनिवार की अहले सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात उस समय हुई जब व्यवसायी रोज की तरह डेरा चौक स्थित मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों और स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश है.

मंदिर के पास पहले से घात लगाए बैठे थे बदमाश

मृतक की पहचान पैगंबरपुर निवासी श्याम सुंदर प्रसाद के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, वे प्रतिदिन की तरह शनिवार सुबह भी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़े. फायरिंग के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए.

यह भी पढे़ं: गरीबनाथ मंदिर जाने वाले ध्यान दें… श्रावणी मेले में प्लास्टिक ग्लास बैन, बाइक से आने वालों की ‘नो एंट्री’

SKMCH में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अस्पताल परिसर में विलाप करते परिजन, फोटो- नया विचार

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी. सिवाईपट्टी थाना पुलिस और परिजन घायल व्यवसायी को तत्काल इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की समाचार मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

घटनास्थल से मिले तीन खोखे

पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

कई बिंदुओं पर जांच

सिवाईपट्टी थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस आपसी रंजिश सहित अन्य सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढे़ं: जमाबंदी में गलती है? अब RTPS काउंटर पर फ्री में कराएं आवेदन, साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं

The post मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह हत्या, मंदिर जा रहे किराना व्यवसायी को गोलियों से भूना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top