Hot News

अमेरिकी आजादी के 250 साल: पीएम मोदी ने ट्रंप को दी बधाई; भारत-US रिश्ते को बताया वैश्विक भलाई की ताकत

US 250th: पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में हिंदुस्तान और अमेरिका के संबंध और मजबूत होंगे. उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच की दोस्ती ‘वैश्विक भलाई के लिए एक बड़ी ताकत’ है.

140 करोड़ हिंदुस्तानीयों की ओर से बधाई: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर लिखा, “140 करोड़ हिंदुस्तानीयों की ओर से, मैं राष्ट्रपति ट्रंप और संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों को आपकी स्वतंत्रता की ऐतिहासिक 250वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई देता हूं.”

लोकतंत्र और कानून का राज हमारी ताकत : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा- हिंदुस्तान और अमेरिका के बीच सिर्फ एक रणनीतिक साझेदारी ही नहीं है, बल्कि इससे कहीं बढ़कर है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, कानून के शासन और दोनों देशों के लोगों की असीमित क्षमता में साझा विश्वास इस दोस्ती को वैश्विक भलाई की ताकत बनाता है. पीएम मोदी ने कामना की कि आगामी 250 वर्ष अमेरिका के लिए और अधिक समृद्धि, शांति और प्रगति लेकर आएं.

अमेरिकी राजदूत ने पीएम मोदी का जताया आभार

हिंदुस्तान में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने X पर पोस्ट कर शुभकामनाओं के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर प्लांट का किया उद्घाटन; अब जापान, अमेरिका और यूरोप को चिप भेजेगा हिंदुस्तान

The post अमेरिकी आजादी के 250 साल: पीएम मोदी ने ट्रंप को दी बधाई; हिंदुस्तान-US रिश्ते को बताया वैश्विक भलाई की ताकत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top