Rekha Gupta Property: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर 30 जुलाई को वोट डाले जायेंगे. इस बीच आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता और बीजेपी के कैंडिडेट अभिषेक कुमार ने गुरुवार को नामांकन किया. नामांकन के दौरान उन्होंने हलफनामे में पूरी संपत्ति की जानकारी दी. आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता के हलफनामे के मुताबिक, वह गहने की शौकीन हैं और उनके पास एनपी बोर राइफल भी है.
रेखा गुप्ता पर आपराधिक मामले भी दर्ज
रेखा गुप्ता ने हलफनामे में यह भी जानकारी दी कि उन पर कोतवाली थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से स्नातक पास हैं. कंकड़बाग में व्यावसायिक और बाकरगंज के दलदली रोड में आवासीय भवन के अलावा बिहटा में कुल 5.46 करोड़ की अचल संपत्ति है. जबकि हाथ में 80 हजार कैश सहित कुल 81.61 लाख चल संपत्ति है.
सोने-चांदी समेत करोड़ों की संपत्ति
राजद प्रत्याशी ने यह भी बताया कि उनके पास 500 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 67.32 लाख और डेढ़ किलो चांदी है, जिसकी कीमत 3.67 लाख है. साथ ही 90 हजार रुपये की एनपी बोर राइफल है. उन पर 2.79 करोड़ का बैंक लोन है. उनके पति रंजय कुमार के पास भी रिवॉल्वर है. उनके पास 100 ग्राम सोने के जेवरात के अलावा वह स्टोन भी पहनते हैं. हाथ में 1.20 लाख कैश सहित 53.82 लाख चल संपत्ति है. साथ ही उनके पास 1.19 करोड़ की अचल संपत्ति है. इसके अलावा उनके ऊपर 46.68 लाख का कर्ज है.
तीन प्रत्याशियों के बीच टक्कर की संभावना
बांकीपुर उपचुनाव में इस बार त्रिकोणिय मुकाबला माना जा रहा है. आरजेडी और बीजेपी के साथ प्रशांत किशोर की टक्कर हो सकती है. प्रशांत किशोर 11 जुलाई को नॉमिनेशन करेंगे. लेकिन इससे पहले नेतृत्वक पारा भी पूरी तरह से चढ़ा हुआ है. एनडीए की बात करें तो, बीजेपी प्रत्याशी ने ही कोई चुनौती नहीं होने की बात कही. साथ ही मंत्री अशोक चौधरी ने भी कहा था, हमारी टक्कर आरजेडी से हो सकती है लेकिन प्रशांत किशोर से नहीं.
रेखा गुप्ता ने किया था जीत का दावा
नामांकन करने के बाद रेखा गुप्ता ने 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ने का दावा किया था. उन्होंने कहा था, इस बार 40 साल का रिकॉर्ड टूटेगा. राजद को परास्त करने की कोशिश को गई थी. लेकिन अब हम बांकीपुर से इतिहास लिखेंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा, मैं आश्वस्त करती हूं, एक बार बस आशीर्वाद दीजिए. आपके उम्मीदों पर खरी उतर कर दिखाऊंगी. साथ ही चुनाव में चुनौती के सवाल पर उन्होंने कहा, जनता ही सबसे बड़ी चुनौती है.
Also Read: बिहार के इन 17 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट
The post राइफल, आधा किलो सोना समेत करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं RJD कैंडिडेट रेखा गुप्ता, जानिए हलफनामे में और क्या-क्या appeared first on Naya Vichar.

