Khamenei Funeral Ceremonies: खामेनेई ने करीब 37 वर्ष तक ईरान पर शासन किया. उनकी अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों में 28 फरवरी को मौत हो गई थी. उन्हें उनके गृहनगर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया.
अंतिम संस्कार समारोह में 43 मिलियन से अधिक लोग शामिल हुए
ईरान की प्रशासनी मीडिया प्रेस टीवी ने फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से बताया खामेनेई के अंतिम संस्कार में 4.1 करोड़ से लेकर 4.3 करोड़ (41-43 मिलियन) लोग शामिल हुए.
मशहद शहर में दफनाए जाने वाले दूसरे शासक बने खामेनेई
खामेनेई ईरान के दूसरे ऐसे शासक हैं जिन्हें मशहद शहर में दफनाया गया. इससे पहले 1747 में नादिर शाह को इसी शहर में दफनाया गया था. करीब 11 वर्ष तक सत्ता में रहे नादिर शाह की 1747 में हत्या कर दी गई थी.
5 शहरों में 6 दिनों तक चली अंतिम विदाई
अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा शनिवार 4 जुलाई को शुरू हुई थी. जो 5 शहरों (तेहरान, कोम, नजफ, कर्बला और मश्हद) में 6 दिनों तक चली. इस दौरान अधिकारियों ने ईरान की राजधानी तेहरान और अन्य शहरों में सड़कों, हवाई क्षेत्र और अन्य गतिविधियों को बंद कर दिया था.
ये भी पढ़ें: अमेरिका मुर्दाबाद के नारों के साथ सुपुर्द-ए-खाक हुए ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई, ईरान के भविष्य पर दुनिया की नजरें
The post अयातुल्ला खामेनेई सुपुर्द-ए-खाक: अंतिम संस्कार में शामिल हुए 43 मिलियन से अधिक लोग appeared first on Naya Vichar.

